भीलवाड़ा

व्याख्याता ने महिला प्रिंसिपल को बंदूक से उड़ाने की धमकी दी

शिक्षा के मंदिर में बच्चों को नैतिकता व लड़ाई-झगड़ा न करने की सीख दी जाती है, लेकिन ये सीख देने वाले खुद ही ये पाठ भूल गए है
2 min read
• •
Updated: 1 May 2018, 12:00 PM IST
bhilwara, bhilwara news, The lecturer threatened the principal in bhilwara,  Latest news in bhilwara, Bhilwara News in hindi, Hindi News in bhilwara, Latest hindi news in bhilwara
शिक्षा के मंदिर में बच्चों को नैतिकता व लड़ाई-झगड़ा न करने की सीख दी जाती है, लेकिन ये सीख देने वाले खुद ही ये पाठ भूल गए है

करेड़ा।

शिक्षा के मंदिर में बच्चों को नैतिकता व लड़ाई-झगड़ा न करने की सीख दी जाती है, लेकिन ये सीख देने वाले खुद ही ये पाठ भूल गए है। एेसा ही वाकया करेड़ा उपखंड क्षेत्र के नारेली की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सामने आया है। यहां महिला प्रिंसिपल व व्याख्याता के बीच समय पर स्कूल में नहीं आने व शिक्षण कार्य को लेकर तू-तू मैं-मैं हो गई। फिर तालमेल बिगड़ गया। आए दिन किसी बात पर झगडऩे लगे।


मामले ने तूल पकड़ लिया जब प्रिंसिपल ने एसएमसी बैठक में प्रस्ताव ले इतिहास व्याख्याता का डेपुटेशन मोटा का खेड़ा स्कूल कर दिया। फिर व्याख्याता ने प्रिंसिपल को बंदूक से उड़ाने की धमकी दे डाली। प्रिंसिपल ने जिला शिक्षा अधिकारी प्रथम को लिखित शिकायत कर सुरक्षा मांगी। इधर, विवाद से बाधित हो रही पढ़ाई को लेकर ग्रामीणों ने डीईओ प्रथम को ज्ञापन सौंपा। मामले की जांच व व्याख्याता को पुन: नारेली स्कूल में लगाने की मांग की। डीईओ ने आसींद विद्यालय से अवधेश शर्मा के नेतृत्व में जांच दल नारेली भेजा।

READ: पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने पत्रिका डॉट काम की खबर को रिट्वीट करते हुए लिखा यह घटना मानवता के लिए शर्मनाक

बताने में असमर्थ हूं
मैं अभी तनाव से गुजर रहा हूं, इस मामले पर कुछ भी बताने में असमर्थ हूं।
भीमाराम बुनकर, व्याख्याता

और परेशान न करें
धमकी जैसी बात नहीं है। न इस बारे में कोई बात करनी है। परेशान हूं, और परेशान न करें।
संगीता मीणा, प्रिंसिपल

प्रिंसिपल ने लिखित शिकायत में आरोप लगाया कि व्याख्याता ने उसे बंदूक से उड़ाने की धमकी दी। मामले का पता करने जांच दल नारेली विद्यालय भेजा है। ग्रामीणों ने ज्ञापन देकर व्याख्याता को पुन: नारेली लगाने की मांग की है।

अशोक कुमार, डीइओ माध्यमिक प्रथम

Published on:
Also Read
View All
भीलवाड़ावासियों के लिए खुशखबरी: MGH में शुरू हुई अत्याधुनिक CB-NAAT मशीन, एक साथ 8 मरीजों की होगी जांच

Rajasthan Sarpanch Election: कौन हैं पवन साहू, जिनके सोशल मीडिया पर करोड़ों फोलोअर्स होने के बाद भी पत्नी को चुनाव में मिली हार?

Rajasthan Sarpanch Election Result: पत्नी की हार के बाद सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पवन साहू की पहली प्रतिक्रिया, समर्थकों के बीच हुए भावुक- जानें क्या-क्या कहा? 

Rajasthan Panchayat Election Results: करोड़ों फॉलोअर्स वाले यूट्यूबर पवन साहू की पत्नी सरपंच चुनाव हारीं, मिले सिर्फ 277 वोट

Bhilwara Accident : टेलर की टक्कर से बाइक के उड़े परखच्चे, युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों को दी गई सूचना