
चारभुजा सरोवर स्थित प्राचीन शिव मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य रूकवाने की प्रशासन की चेतावनी के विरोध में मंगलवार को कस्बे वासियों ने कोटड़ी बंद का आह्वान किया है।
कोटड़ी।
जानकारी के अनुसार यहां प्राचीन शिव मंदिर का जीर्णोद्धार करने के लिए सोमवार को अभिषेक व शंकर भगवान की मूर्ति संतों द्वारा स्थापित की गई । इसके बाद जीर्णोद्धार के कार्य को लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न होने पर प्रशासन व पुलिस ने सोमवार शाम मौके पर पहुंच कर काम रूकवाने की हिदायत दी । जिस पर कस्बेवासी आक्रोशित हो गए ।
कस्बे वासियों का कहना है कि जब तक प्रशासन व पुलिस दबाव में आकर लिए गए निर्णय को वापस नहीं ले लेता है तब तक कस्बा अनिश्चितकाल के लिए बंद रखा जाएगा । उन्होंने निर्णय लिया कि शिव मंदिर का कार्य निर्माण कार्य जारी रहेगा । उनका मानना है कि प्रशासन व पुलिस ने कार्य रुकवाने का प्रयास किया तो स्थिति तनावपूर्ण हो सकती है ।
गौरतलब है कि सोमवार को पंचमुखी दरबार के महंत लक्ष्मण दास के सानिध्य में 100 से ज्यादा संतों ने पहुंच कर शंकर भगवान की मूर्ति शिवलिंग के पास स्थापित की । सोमवार शाम को ही प्रशासन एवं पुलिस ने काम रुकवाने का प्रयास किया। इससे कस्बेवासी आक्रोशित हो गए । जिसके कारण कस्बा बंद रखने की घोषणा की गई । वही मंदिर का काम रात व दिन में चालू रखने का निर्णय लिया ।
सरस के नाम पर नकली घी का सप्लायर भी गिरफ्तार
रायपुर पुलिस ने सरस का लेबल लगाकर नकली घी सप्लाई करने के आरोप में एक युवक को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में व्यापारी को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। उसे अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया।
सहायक उपनिरीक्षक चिराग अली ने बताया कि किशना बा का खेड़ा (आसींद) निवासी ओमप्रकाश गुर्जर को गिरफ्तार किया है। तीन दिन पूर्व व्यापारी बागड निवासी सुवालाल गुर्जर को गिरफ्तार किया था। उसने पूछताछ में नकली घी सप्लायर ओमप्रकाश का नाम उगला। पूछताछ में सामने आया कि ओमप्रकाश ने गत दिनों ही राजसमंद में नकली घी बनाने का कारखाना खोला। उसी ने कृष्णा टे्रडिंग के संचालक सुवालाल को घी सप्लाई किया। गौरतलब है कि २१ अप्रेल को सरस डेयरी की विजिलेंस टीम ने कृष्णा टे्रडिंग पर दबिश देकर सरस के नाम पर १९ टिन नकली घी पकड़ा था।
Published on:
30 Apr 2018, 11:49 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.