भीलवाड़ा

पूर्व उप प्रधान पर फायरिंग के ल‍िए मध्‍यप्रदेश से खरीदे से हथियार, मुख्य आरोपी खेतड़ी में धरा गया, दो अन्य गिरफ्तार

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

2 min read
The main accused of firing on former deputy pradhan in bhilwara

भीलवाड़ा।
फूलिया कलां क्षेत्र के सांगरिया में 26 अगस्त को पूर्व उप प्रधान व कांग्रेस नेता गजराजसिंह राणावत व उनके साथी रामस्वरूप कुमावत पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने रविवार को मुख्य अभियुक्त समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तीन अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। इस हमले में राणावत बाल बाल बच गए थे, जबकि कुमावत घायल हो गए थे। वारदात का सात दिन में खुलासा करने पर पुलिस अधीक्षक ने विशेष टीम में शामिल 11 पुलिस कर्मियों को रिवॉर्ड देने की घोषणा की।

पुलिस अधीक्षक डॉ. रामेश्वर सिंह ने बताया कि हमले के आरोप में सांगरिया निवासी सांवरलाल गुर्जर (26) तथा मानसिंह चौहान (28) आदि को नामजद किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामजीलाल चंदेल की अगुवाई में विशेष टीम ने जयपुर, सीकर, कोटा, खेतड़ी में दबिश दी। मुख्य आरोपी सांवरलाल को खेतड़ी से गिरफ्तार किया गया, जबकि उसकी फरारी के दौरान मदद करने के आरोप में धनोप निवासी रामधन पुत्र लादू गुर्जर तथा शाहपुरा निवासी दानिश पुत्र आशिक खान को विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार किया।

सांवर ने पूछताछ में बताया कि वर्ष 2017 में उसके खिलाफ दर्ज मारपीट के मामले को लेकर पूर्व उप प्रधान राणावत से रंजिश थी। उसे जानकारी मिली कि राणावत आदि के खिलाफ कुछ नहीं किया तो ये लोग उसका अनिष्ट कर सकते हैं। उसने राणावत पर हमले की साजिश रच मान सिंह को शामिल किया। वारदात में इस्तेमाल दो देसी कट्टे वारदात को अंजाम देने से दो दिन पहले मध्यप्रदेश से खरीदे थे।

बस व ट्रैक्टर में भिड़त

बीगोद.मैनाली पुलिया के पास बस व ट्रैक्टर आपस में टकरा गए। बस में सवार लोग सिंगोली चारभुजा में पूजा अर्चना करने जा रहे थे । उसी दौरान भांड का खेड़ा के यहां मैनाली पुलिया के पास सामने से तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर से बस टकरा गई । जिसमें ट्रैक्टर पलट गया । वही बस के आगे का शीशा टूट गयादशहत से लोग बस से निकल कर बाहर आ गए ट्रैक्टर चालक भी बाल बाल बच गया।

ये भी पढ़ें

भीलवाडा के हर चौराहे पर हो श्मशान… आखिर क्यों ऐसा कहा संत तरुण सागर ने……
Published on:
02 Sept 2018 08:29 pm
Also Read
View All