भीलवाड़ा

जिसने जहरीली शराब परोसी, उसकी भी मौत

सारण का खेड़ा में हथकढ़ शराब बनाने में लिप्त लोगों में शामिल महिला सत्तु कंजर की भी मौत हो गई। पुलिस अनुसंधान में सामने आया कि सत्तु के डेर से ही लोगों ने शराब खरीदी व पी। इस परिवार के अन्य लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया

less than 1 minute read
The one who served poisonous liquor also died

भीलवाड़ा। सारण का खेड़ा में हथकढ़ शराब बनाने में लिप्त लोगों में शामिल महिला सत्तु कंजर की भी मौत हो गई। पुलिस अनुसंधान में सामने आया कि सत्तु के डेर से ही लोगों ने शराब खरीदी व पी। इस परिवार के अन्य लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा के अनुसार शराब दुखांतिका में सारण खेड़ा की सत्तु कंजर व हजारी बैरवा की मांडलगढ़ में मौत हुई। जबकि दलेल सिंह व सरदार भाट ने भीलवाड़ा में उपचार के दौरान दम तोड़ा। पांच अन्य में एक की हालत अभी गंभीर है।

जिले में जहरीले शराब से मौत की यह दो दशक में दूसरी बड़ी घटना है। इससे पूर्व वर्ष ५ मई २००४ में गुलाबपुरा के कवंलियास मेंं सात जनों की मौत हुई थी। यह अवैध शराब चुनाव के दौरान मतदाताओं को रिझाने के लिए लोकसभा चुनाव के दौरान बांटी गई थी। इसी प्रकार वर्ष २००८ में मांडल थाना क्षेत्र के अमरगढ़ व आसपास के गांवों में चार जनों की मौत हुई थी।

Published on:
29 Jan 2021 11:25 am
Also Read
View All