भीलवाड़ा

पट्टे जारी करने की तस्वीर आज होगी साफ

प्रमुख शासन सचिव कुंजीलाल मीणा ने बताया
less than 1 minute read
Oct 28, 2021
पट्टे जारी करने की तस्वीर आज होगी साफ
पट्टे जारी करने की तस्वीर आज होगी साफ

भीलवाड़ा।
नगरीय विकास विभाग के प्रमुख शासन सचिव कुंजीलाल मीणा ने कहा कि प्रदेश में प्रशासन शहरों के संग अभियान में पट्टे जारी करने की तस्वीर गुरुवार को राजस्थान उच्च न्यायालय से आने वाले आदेश के बाद साफ होगी। मीणा ने कहा कि ६ अक्टूबर का उच्च न्यायालय ने कुछ मामले को लेकर पट्टों पर रोक लगा दी थी। उस पर सरकार नेे २२ अक्टूबर को अपील दायर की। उस पर गुरुवार को निर्णय आने से स्थिति साफ होने के आसार हैं। असंमजस के कारण ही पट्टे जारी नहीं कर पा रहे थे, लेकिन कल के बाद पट्टे जारी करने में गति आएगी।
मीणा ने भीलवाड़ा नगर परिषद की ओर से पट्टों को लेकर घर-घर सर्वे की सराहना की। मीणा व जिला कलक्टर शिवप्रसाद एम नकाते तथा क्षेत्रीय उपनिदेशक स्थानीय निकाय जोन अजमेर डीडीआर अनुपमा टेलर ने अरिहन्त चिकित्सालय के पास सामुदायिक भवन में प्रशासन शहरों के संग शिविर का अवलोकन किया। मीणा ने आयुक्त को अब तक एक भी पट्टा जारी नहीं करने पर नाराजगी जताई तथा दीपावली बाद कितने पट्टे जारी कर देंगे के बारे में जानकारी ली। इस दौरान सभापति राकेश पाठक ने कहा कि कुछ मुद्दों के चलते नगर परिषद पट्टे जारी नहीं कर पा रही है। मीणा ने तुरन्त ही उनके ंमुद्दे सुनने के लिए नगर परिषद सभागार पहुंच गए।

Updated on:
28 Oct 2021 08:28 am
Published on:
28 Oct 2021 08:28 am