भीलवाड़ा

गड्ढ़े ने बढ़ाया मर्ज, राहगीर हो रहे परेशान

शहर में उधड़ी सडकें परेशानी का सबब बनी हुई है। एेसा कोई मार्ग नहीं होगा जहां सड़कें ठीक हो। गली-मोहल्ला दूर प्रमुख मार्गों तक सड़कों के हालात खराब है। बारिश के बाद तो यह चिढ़ा रही है। सड़क पर गड्ढ़े या गड्ड़ों में सड़क इसका अनुमान नहीं लगाया जा सकता।

less than 1 minute read
Aug 30, 2021
The pit increased the merge, passersby are getting upset

भीलवाड़ा. शहर में उधड़ी सडकें परेशानी का सबब बनी हुई है। एेसा कोई मार्ग नहीं होगा जहां सड़कें ठीक हो। गली-मोहल्ला दूर प्रमुख मार्गों तक सड़कों के हालात खराब है। बारिश के बाद तो यह चिढ़ा रही है। सड़क पर गड्ढ़े या गड्ड़ों में सड़क इसका अनुमान नहीं लगाया जा सकता। वाहन चालकों को सर्वाधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। गड्ढ़ों में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त होना आम हो गया है। लेकिन जिम्मेदारों का ध्यान इस ओर गया ही नहीं है।

सीवरेज ने बिगाड़ और हालात
शहर में डाली गई सीवरेज लाइन के बाद तो हालात और खराब हो गए है। बारिश पूर्व इनकी मरम्मत करना था। लेकिन इस ओर ध्यान नहीं गया। कई जगह लाइन डालने के बाद सड़क की धंस गई। वहीं कई जगह बड़े-बड़े गड्ढ़ों से स्थिति विकट हो गई। जबकि जहां-जहां लाइन डाली जा चुकी है। वहां सड़कों की मरम्मत होनी चाहिए। शहर के गोल प्याऊ चौराहा, रोडवेज बस स्टैण्ड रोड, अजमेर तिराहा, जेल चौराहा, श्रीगेस्ट चौराहा, मियाचंदजी की बावड़ी, बड़ला चौराहा, गंगापुर तिराहा, आजादनगर के प्रमुख मार्ग समेत कई प्रमुख मार्गों और गलियों में कमोबेश स्थिति यहीं है।

बारिश में नजर नहीं आते, सड़क और गड्ढ़े बराबर
बारिश के बाद गड्ढ़ों में पानी भर जाता है। सड़क और गड्ढ़े बराबर हो जाते है। एेसे में सड़क समझ कर गड्ढ़े में वाहन उतरने पर चालक चोटिल हो जाते है। पीछे बैठी सवारी तक गिर जाती है। आजाद नगर के भविष्य लालवानी के साथ भी एेसा ही हुआ। उनके पिता की मोपेड गड्ढ़े में उतरने से अनियंत्रित हो गई। उसके बाद वह बहकर खुले नाले में बहता चला जाने से उसकी जान चली गई।

Published on:
30 Aug 2021 11:58 am
Also Read
View All