भीलवाड़ा. दिवाली बीते दो सप्ताह होने को आए लेकिन प्रशासन शहर की सड़कें के जख्म नहीं भर पाया। विभिन्न सड़कों पर बड़े गड्ढे हैं, जो आमजन को दर्द दे रहे हैं।
भीलवाड़ा. दिवाली बीते दो सप्ताह होने को आए लेकिन प्रशासन शहर की सड़कें के जख्म नहीं भर पाया। विभिन्न सड़कों पर बड़े गड्ढे हैं, जो आमजन को दर्द दे रहे हैं। दुपहिया व चौपहिया चालक टूटी सड़कों की पर हिचकोले खा रहे हैं। प्रशासन नेशहरवासियों को भरोसा दिलाया था कि दिवाली से पहले ही सड़कें दुरस्त कर दी जाएगी। उधर नगर विकास न्यास के अधीक्षण अभियन्ता वीके सक्सेना का कहना है कि एक-दो दिन में पेच का काम शुरू कर दिया जाएगा।
कहां कैसे हालात
-जिला कलक्ट्रेट के आने के रास्ते पर भी कई जगह गड्ढे हैं। जेल चौराहे से अजमेर विद्युत वितरण निगम की रोड से भीलवाड़ा क्लब की सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे हैं। इनमें पानी भरा रहता है।
-नगर विकास न्यास कार्यालय के सामने भी सड़क टूटी है। अजमेर तिराहे से न्यास कार्यालय की ओर जाने वाली सड़क जगह-जगह से टूटी पड़ी है।
-पांसल चौराहे पर हालात खराब है। शनि मंदिर से पांसल चौराहा तक सड़क में जगह-जगह गड्ढे हैं।
-बसंत विहार रोड पर सड़क के गड्ढों में भराा पानी लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है।
भावना की भावना: कलक्टर अंकल स्कूटर से शहर घूमकर देखिए...
छात्रा भावना बंसल का कहना है कि कलक्टर अंकल को चौपहिया वाहन के बजाय दुपहिया वाहन से शहर का भ्रमण करना चाहिए ताकि शहर की सड़कों की स्थिति का पता चल सके। सभी अधिकारी केवल चौपहिया वाहन से शहर में निकलते हैं इसलिए उन्हें शहर की सड़कों की वास्तविक स्थिति की जानकारी नहीं है।