भीलवाड़ा

विद्यालयों में 28 को गूंजेगी शौर्य गाथा: मनेगा महाराणा प्रताप राज्यारोहण दिवस

प्रदेश के सरकारी और गैर-सरकारी विद्यालयों में आगामी 28 फरवरी को ‘वीर शिरोमणि’ महाराणा प्रताप का राज्यारोहण दिवस मनाया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को प्रताप के अदम्य साहस, देशभक्ति और उनके जीवन मूल्यों से रूबरू कराना है। शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, राज्यारोहण कार्यक्रमों का आयोजन इस तरह […]

less than 1 minute read
Feb 25, 2026
The saga of bravery will resonate in schools on 28th.
  • शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश; निबंध, प्रश्नोत्तरी और पोस्टर प्रतियोगिताओं के जरिए छात्र जानेंगे 'वीर शिरोमणि' का इतिहास

प्रदेश के सरकारी और गैर-सरकारी विद्यालयों में आगामी 28 फरवरी को 'वीर शिरोमणि' महाराणा प्रताप का राज्यारोहण दिवस मनाया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को प्रताप के अदम्य साहस, देशभक्ति और उनके जीवन मूल्यों से रूबरू कराना है। शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, राज्यारोहण कार्यक्रमों का आयोजन इस तरह किया जाएगा कि बोर्ड परीक्षा कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं का शेड्यूल प्रभावित न हो। इन कक्षाओं के विद्यार्थियों को परीक्षा की गरिमा और तैयारी को देखते हुए गतिविधियों से मुक्त रखा जा सकता है, जबकि कक्षा 3, 4, 6, 7, 9 और 11 के विद्यार्थी मुख्य रूप से इन कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

सुबह की प्रार्थना सभा में महाराणा प्रताप के जीवन पर आधारित प्रेरक प्रसंग सुनाए जाएंगे और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति होगी। विद्यालय स्तर पर निबंध लेखन, प्रश्नोत्तरी और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। सुवाणा सीबीईओ रामेश्वर प्रसाद जीनगर का कहना है कि महाराणा प्रताप का जीवन त्याग और संघर्ष की प्रतिमूर्ति है। विद्यालय स्तर पर ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम की भावना बलवती होगी।

Published on:
25 Feb 2026 09:21 am
Also Read
View All

अगली खबर