गुलाबपुरा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर रविवार दोपहर दर्दनाक हादसा हुआ। चित्तौड़गढ़ के मंडफिया स्थित सांवलिया सेठ मंदिर में दर्शन कर टोंक के लाम्बा हरिसिंह जा रहे परिवार की वैन बेकाबू होकर पुलिया से नीचे जा गिर गई। हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि परिवार के चार अन्य सदस्य गंभीर रूप से […]
गुलाबपुरा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर रविवार दोपहर दर्दनाक हादसा हुआ। चित्तौड़गढ़ के मंडफिया स्थित सांवलिया सेठ मंदिर में दर्शन कर टोंक के लाम्बा हरिसिंह जा रहे परिवार की वैन बेकाबू होकर पुलिया से नीचे जा गिर गई। हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि परिवार के चार अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अजमेर के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस के अनुसार टोंक जिले के लाम्बा हरिसिंह कस्बा निवासी नौरत जांगिड़ (50) रविवार सुबह सपरिवार चित्तौड़गढ़ के सांवलिया सेठ मंदिर के दर्शन कर लौट रहे थे। दोपहर में गुलाबपुरा थाना क्षेत्र में एनएच-48 पर विजय गोशाला के सामने उनकी वैन बेकाबू होकर पुलिया से नीचे गिर गई। पुलिया से गिरते वैन के परखच्चे उड़ गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची गुलाबपुरा पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को बाहर निकाला। सभी को पहले बिजयनगर अस्पताल ले जाया गया, जहां से अजमेर के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल रेफर किया गया। उपचार के दौरान नौरत जांगिड़ (50) और उनके पुत्र वैन चालक कालू जांगिड़ (25) को मृत घोषित कर दिया।
दुर्घटना में इन्द्रा पत्नी ताराचंद जांगिड़, उसकी पुत्री यशश्री उर्फ इशू, कोमल (28) पत्नी रमेश जांगिड़ व गौरव (12) पुत्र श्रवणलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका जेएलएन अस्पताल की आपातकालीन इकाई में उपचार जारी है। हादसे के दौरान परिजनों की गोद में बैठा एक मासूम सुरक्षित बच गया, उसे मामूली खरोंचें आई हैं।