भीलवाड़ा

पुलिया के भर रहे जख्म, वाहन चालकों का दर्द होगा कम

टेक्सटाइल सिटी भीलवाड़ा के इकलौते अजमेर ओवरब्रिज की अब दशा सुधरेगी। इसकी मरम्मत का काम शुरू हो गया। इस पुल से रोजाना साठ हजार वाहन गुजरते हैं। शहर के बाशिंदे भारी दबाव वाले इस पुल की मरम्मत की मांग लंबे अर्से से कर रहे थे। आखिर अफसरों की नींद खुली और मरम्मत सोमवार से शुरू हुई। मरम्मत के बाद पुलिया की सड़क पर हिचकोलों से लोगों को राहत मिलेगी। ठेकेदार ने यहां काम शुरू करते समय खड़ेश्वरी महाराज की ओर बैरिकेड्स लगाकर रास्ता रोका तो ब्रिज पर जाम लग गया।
less than 1 minute read
Feb 28, 2023

पता चलने पर यातायात पुलिस के जवान आए व बैरिकेड्स हटवाकर यातायात सुचारू करवाया। इस दौरान लम्बा जाम लगने से वाहन फंसे रहे। भीषण गर्मी में लोग पसीने से तरबतर हो रहे। पुलिस को जाम खुलवाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। इससे लोग परेशान रहे। ओवरब्रिज की मरम्मत पर करीब सवा करोड़ रुपए खर्च होंगे। मरम्मत के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग एजेंसी है। वर्तमान में ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे हो रहे हैं। इससे वाहन चालकों को परेशानी होती है। बड़ी बात है कि यह ओवरब्रिज वीआईपी मार्ग भी है। अजमेर पुलिया चारों दिशाओं के साथ कलक्ट्रेट, सर्किट हाउस, जेल चौराहा, अजमेर तिराहे को सीधे जोड़ता है। जनप्रतिनिधि से लेकर अफसर इसी मार्ग से गुजरते है। मरम्मत के लिए पहले सड़क को पंजा चलाकर खरोंचा ताकी डामर मजबूत पकड़ कर सकें। इसके बाद अजमेर पुलिया से धूल का गुबार हटाया गया। मंगलवार देर रात डामरीकरण का काम शुरू हो गया। काम पूरा होने में दो-तीन दिन का समय लगेगा।

Updated on:
28 Feb 2023 11:33 am
Published on:
28 Feb 2023 11:33 am
Also Read
View All
भीलवाड़ा को मिली पहली महिला महापौर, BJP की जसवंत कंवर निर्विरोध निर्वाचित; संतोष कंवर ने पर्चा लिया वापस

कौन हैं भीलवाड़ा की मेयर प्रत्याशी जसवंत कंवर? बीजेपी से भरा पर्चा, कांग्रेस का कोई उम्मीदवार नहीं

भीलवाड़ा: मोहन भागवत और राष्ट्रसंत पुलक सागर के बीच सनातन रक्षा, गोसेवा और डेमोग्राफी पर चर्चा

भीलवाड़ा निकाय चुनाव रिजल्ट: BJP प्रत्याशी की 2 हजार से ज्यादा वोटों से सबसे बड़ी जीत, 6 वोट से निर्दलीय जीती; देखें लिस्ट

जयपुर से 50 KM दूर BJP की ‘शाही बाड़ेबंदी’: कोई स्विमिंग में मस्त, तो कोई भक्ति में लीन; नाप-तोलकर बात कर रहे प्रत्याशी