भीलवाड़ा

नाट्य महोत्सव : बहादुर व चंपाकली ने दर्शकों को खूब हंसाया

रूची भार्गव को मंजू जोशी नाट्य सम्मान-22

less than 1 minute read
Theater Festival in bhilwara

भीलवाड़ा|

रसधारा सांस्कृतिक संस्थान, संस्कृति मंत्रालय व जिला प्रशासन के सहयोग से चार दिवसीय नाट्य समारोह के तीसरे दिन रविवार सुबह रसधारा के मिनी ऑडिटोरियम Òसाक्षातÓ में अभिनव गुरुकूल, जोधपुर की ओर से कामतानाथ की कहानी का मंचन किया गया। अरू व्यास निर्देशित हिन्दी नाटक का मंचन भवानीसिंह चौहान, राजेश विश्नोई, स्वाती व्यास ने किया। रसधारा के संस्थापक गोपाल आचार्य ने बताया कि टाउन हॉल में रात 8 बजे लेखक कार्लो गोल्दोनी के लिखे एवं संदीप लैले के निर्देशन में नाटक का मंचन किया गया।

एक फूल 2 मालिक

नाटक Òएक फूल दो मालिकÓ आज से 300 साल पहले इतालवी नाटककार कार्ली गोल्दनी द्वारा असवेंट ऑफ द मास्टर्स के रूप में रचा गया। इसमें भूख के मारे एक नौजवान बहादुर की कहानी है जो दुगनी तनख्वाह और खाना पाने के लालच में 2-2 मालिकों की नौकरी कर लेता है। इसी दौरान बहादुर को चंपाकली मिल जाती है। उसकी कभी ना शांत होने वाली भूख का राज उसे पता चलता है जो भोजन नहीं वरन प्यार है। इस नाटक में गोल्टोनी ने तीन-तीन प्यार करने वाले जोड़ों को बड़ी खूबसूरती से कहानी के अंत में मिलाया है। इसकी परिस्थितजन्य कॉमेडी ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। आयाम संस्था की ओर से यह इसकी 5वीं प्रस्तुति है। कलाकार- प्रकाश दायमा, पल्लवी कटारिया, सक्षम तिवारी, विपुल बचिए, अपूर्वा जोशी, विक्रम सिंह मीणा, राहुल गांडवाल, अस्मितालले, विनोद सोनी, मंच पार्श्व- मेकअप रवि बांका, प्रकाश यशेष पटेल, संगीत सहायक अभिषेक शर्मा एवं संगीत राकेश दीक्षित।

Published on:
20 Mar 2023 01:13 pm
Also Read
View All