भीलवाड़ा

किसानों ने दिल्ली में चल रहे आन्दोलन के समर्थन में निकाली रैलिया

दो अलग-अलग स्थानों से राष्ट्रीय ध्वज के साथ निकाली रैली
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Jan 2021, 1:01 PM IST
किसानों ने दिल्ली में चल रहे आन्दोलन के समर्थन में निकाली रैलिया
किसानों ने दिल्ली में चल रहे आन्दोलन के समर्थन में निकाली रैलिया

भीलवाड़ा।
दिल्ली में चल रहे हैं किसान आंदोलन को समर्थन देने के लिए गणत्रंत दिवस के अवसर पर भीलवाड़ा शहर में दो अलग-अलग गुटों की ओर से ट्रेक्टर रैली निकाली गई। इससे शहर में हर तरफ ट्रेक्टर ही ट्रेक्टर नजर आए। ढोल नगाड़ों वे भारत माता जी जयकारों के बीच निकाली रैली शहर के लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र बन गई थी। जैल चौराहे से प्रथम रैली मांडल विधायक रामलाल जाट के नेतृत्व में निकाली गई। ट्रैक्टर रैली मुख्य मार्ग में होते हुए शहर से बाहर निकली। इसमें पूर्व विधायक विवेक धाकड़ व हगामी लाल मेवाड़ा भी रैली में शामिल थे। रैली में सैकड़ों की तादाद में युवा व महिलाएं शामिल थी।
इसी प्रकार राष्ट्रीय किसान मोर्चा के नेतृत्व में भीलवाड़ा के सभी किसानों ने किसान आंदोलन को सहमति पर मंगलवार को ट्रेक्टर रैली निकाली गई। रैली करीब दो किलोमीटर लम्बी थी। किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष भवानीराम नागा ने बताया कि सभी गांवों से 250 ट्रेक्टर अधिक ने रैली में हिस्सा लिया। नशा मुक्ति आंदोलन संयोजक नारायण लाल भदाला ने बताया कि यह रैली कुवाड़ा तेजाजी मंदिर गुलाब पैट्रोल पम्प के पास से शुरू हुई जो मोती बावजी चौराया, सांगानेरी गेट, श्री गेस्ट हाउस, अजमेर चौराहा, गायत्री आश्रम, सुखाडिय़ा सर्किल से कोटा बाईपास व पोरवाल हॉस्पिटल होते हुए पुन: कुवाड़ा तेजाजी मंदिर पर पहुंच कर सम्पन्न हुई।

Published on:
Also Read
View All