भीलवाड़ा

भीलवाड़ा में होगा नया सात मंजिला हॉस्पिटल

There will be a new seven storey hospital in Bhilwara कोरोना महामाराी के बीच जिले के लिए अच्छी खबर है। भीलवाड़ा मेडिकल कॉलेज के अधीन महात्मा गांधी अस्पताल में सात मंजिला नया मिनी हॉस्पीटल (सुपर वार्ड) बनेगा, साथ ही मेडिकल कॉलेज के रेजीडेंट व इंटर्न चिकित्सकों के यहां ठहरने के लिए यहां दो श्रेणी के नए हॉस्टल बनाए जाएंगे।
2 min read
• •
Updated: 28 Jun 2021, 12:31 PM IST
There will be a new seven storey hospital in Bhilwara
There will be a new seven storey hospital in Bhilwara


भीलवाड़ा। कोरोना महामाराी के बीच जिले के लिए अच्छी खबर है। भीलवाड़ा मेडिकल कॉलेज के अधीन महात्मा गांधी अस्पताल में चिकित्सा सेवाओं व सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इसके तहत अस्पताल परिसर में सात मंजिला नया मिनी हॉस्पीटल (सुपर वार्ड) बनेगा, साथ ही मेडिकल कॉलेज के रेजीडेंट व इंटर्न चिकित्सकों के यहां ठहरने के लिए यहां दो श्रेणी के नए हॉस्टल बनाए जाएंगे। अस्पताल की मूलभूत सुविधाओं में भी सुधार होगा। दूसरी तरफ मेडिकल कालेज कॉलेज परिसर में भी दो मल्टीस्टोरी बिल्डिंग बनेगी।

भीलवाड़ा मेडिकल कॉलेज में दूसरे चरण में निर्माण कार्य के साथ ही महात्मा गांधी अस्पताल में सुविधाओं के विस्तार के लिए मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने राजस्थान राज्य सड़क विकास निगम (आरएसआरडीसी) के जरिए राज्य सरकार को १३० करोड़ का प्रस्ताव भेजा है। इसमें विभिन्न स्तरों पर निर्माण कार्य के प्रस्ताव है। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने अधिकांश प्रस्तावों पर सशर्त सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। कुछ निर्माण कार्यों में बदलाव के साथ दोबारा भीलवाड़ा से प्रस्ताव मांगे जा चुके है। चिकि त्सा शिक्षा विभाग ने फिलहाल 90 करोड़ रुपए के निर्माण कार्यों की मंजूरी दे दी है। इन कार्यों की डीपीआर बनाई जा रही है।
नॉन टीचिंग स्टॉफ के बनेंगे नए हॉस्टल
सांगानेर रोड स्थित मेडिकल कॉलेज में वर्ष 2021 में विद्यार्थियों की संख्या 399 से बढ़कर पांच सौ के करीब होने की संभावना है। ऐसे में कॉलेज भवन में विद्यार्थियों, टीचिंग एवं नॉन टीचिंग स्टॉफ के लिए हॉस्टल का विस्तार इस वर्ष किया जाना है। छात्र व छात्राओं के हॉस्टलों में मंजिलों की संख्या दो से अधिक बढ़ाई जाएगी, जबकि यहां नॉन टीचिंग स्टॉफ के लिए दो नए हॉस्टल बनाए जाएंगे। इनमें एक हॉस्टल में १२ आवास होंगे।

सुपर वार्ड में होगी सभी सुविधा
यहां महात्मा गांधी चिकित्सालय में हरिछाया शेड के समीप सात मंजिला नया मिनी हॉस्पीटल यानि सुपर वार्ड बनाया जाएगा। इसमें आपातकालीन वार्ड के साथ ही विभिन्न विभागों के वार्ड होंगे। इनमें कुल 180 बेड होंगे। यहां एक्सरे, सोनाग्राफी समेत अन्य चिकित्सकीय जांच कक्ष भी स्थापित किया जाना प्रस्तावित है। सुपर वार्ड प्रस्तावित होने से यहां बन रहा ऑक्सीजन प्लांट अन्यंत्र स्थानांतरित किया जाएगा।

धोबी घाट पर बनेंगे हॉस्टल
महात्मा गांधी अस्पताल में रेजीडेंट व इंटर्न चिकित्सकों की सेवा तत्काल मिल सके, इसके लिए अस्पताल परिसर में ही इनके लिए आवास धोबी घाट के समीप बनाए जाएंगे। यहां प्रस्तावित हॉस्टल में दो ब्लॉक बनेंगे। इनमें कुल 24 आवास होंगे।

सुधरेगी वार्डों की दशा

महात्मा गांधी अस्पताल में अधिकांश वार्डों के शौचालयों और बाररूम की स्थिति ठीक नहीं है। इनकी खिड़की व दरवाजें टूटें हुए है। जालियां हटी हुई है। अधिकांश हिस्से में छतें टपक रही है। इन सब का सर्वे मेडिकल कॉलेज प्रबंधन करवा चुका है। सर्वे के आधार पर अस्पताल में जनता से जुड़ी तमाम व्यवस्थाएं सुधारी जाएगी। चिकित्सालय के पुराने कक्षों में बदलाव का भी प्रस्ताव भेजा है।
'' आरएसआरडीसी के जरिए मेडिकल कॉलेज व एमजीएच परिसर में दूसरे चरण में विभिन्न निर्माण कार्य के लिए प्रस्ताव सरकार को भिजवाया है। इसमें दो सौ बेड का मिनी हॉस्पीटल, ३० बीड का इमरजेंसी वार्ड प्रस्तावित है। कॉलेज परिसर में भी नए होस्टल बनेंगे। एमजीएच में पोस्टमार्टम घर भी नया बनेगा।

डॉ.शलभ शर्मा, प्राचार्य भीलवाड़ा मेडिकल कॉलेज

Published on:
Also Read
View All