भीलवाड़ा

भीलवाड़ा के सूचना केन्द्र पर होगी आतिशबाजी

परिषद देगी सर्वश्रेष्ठ बाजार को 71 हजार का पुरस्कार, कोरोना काल के बाद इस बार दीपावली पर उत्साह, प्रशासन ने भी की तैयारी

2 min read
Oct 15, 2022
भीलवाड़ा के सूचना केन्द्र पर होगी आतिशबाजी

भीलवाड़ा. दीपावली पर्व धूमधाम से बनाने के लिए जिला प्रशासन ने भी तैयारी शुरू कर दी है। इसकी तैयारियों को लेकर जिला कलक्टर आशीष मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। मोदी ने कहा कि प्रकाश और स्वच्छता का यह पर्व समाज में साम्प्रदायिक सौहार्द, प्रेम और भाईचारे का संदेश देता है। बैठक में इमरजेन्सी स्वास्थ्य सेवाएं एम्बूलेंस, अग्निशमन वाहनों की व्यवस्था, सड़कों का नवीनीकरण, मरम्मत, पेचवर्क, सार्वजनिक रोशनी व सौन्दर्यकरण कार्य, विद्युत आपूर्ति, सफाई व्यवस्था, कानून व यातायात व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई।

71 हजार तक मिलेगा पुरस्कार
नगर परिषद सभापति राकेश पाठक ने बताया कि शहर के व्यापार मंडलों, बाजार यूनियनों व अन्य की भागीदारी सुनिश्चित करने व प्रोत्साहन के लिए नगद पुरस्कार व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। सर्वश्रेष्ठ बाजार क्षेत्र की साज सज्जा के लिए प्रथम पुरस्कार के रूप में 71 हजार, द्वितीय को 51 हजार, तृतीय को 21 हजार रुपए दिए जाएंगे। इसी प्रकार सर्वश्रेष्ठ राजकीय व निजी इमारतों की सज्जा पर भी पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रथम पुरस्कार 51 हजार, द्वितीय 21 हजार तथा तृतीय को 11 हजार रूपए व ट्रॉफी दी जाएगी। वार्ड में सफाई व्यवस्था उत्कृष्ट पाए जाने पर सफाई कर्मचारियों को भी नकद पुरस्कार व ट्रॉफी दी जाएगी।

मोदी ने नगर परिषद आयुक्त दुर्गा कुमारी को रात्रि में शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर निर्देशित किया। साथ ही जॉन वाइज टीमें गठित कर मॉनिटरिंग करवाने को कहा। दीपावली पर्व पर इंदिरा रसोईयों में भोजन थाली में स्पेशल भोजन दिया जाएगा।
गिफ्ट हैंपर वाली टोकरी रहेगी आकर्षण

जिला परिषद की सीईओ शिल्पा सिंह ने बताया कि राजीविका की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की ओर से हस्त निर्मित टोकरी का निर्माण किया गया है। जिसमें उत्पादों की गुणवत्तापूर्ण का विशेष ध्यान रखा गया है। सूचना केंद्र के सामने उत्पादों की स्टॉल लगवाने की बात कही। टोकरी में विभिन्न उत्पाद मिलेंगे।
सूचना केन्द्र पर होगी आतिशबाजी

दीपावली पर आतिशबाजी की जाएगी, जिसका आनंद शहरवासी लेंगे। आतिशबाजी की व्यवस्था नगर विकास न्यास की ओर से की जाएगी। पाठक ने बताया कि दीपावली पूर्व को धूमधाम से मनाएं जाने के लिए चौराहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किए जाएंगे तथा शहनाई वादन भी होगा।

Published on:
15 Oct 2022 10:04 am
Also Read
View All