भीलवाड़ा

पेड न्यूज पर तीसरी आंख से नजर

Third eye eye on paid news in bhilwara सहाड़ा विधानसभा उपचुनाव के लिए गठित मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति (एमसीएमसी ) की बैठक मंगलवार दोपहर कलक्ट्रेट परिसर स्थित मीडिया प्रकोष्ठ कार्यालय में हुई ।
less than 1 minute read
Third eye eye on paid news
Third eye eye on paid news

भीलवाड़ा। सहाड़ा विधानसभा उपचुनाव के लिए गठित मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति (एमसीएमसी ) की बैठक मंगलवार दोपहर कलक्ट्रेट परिसर स्थित मीडिया प्रकोष्ठ कार्यालय में हुई । Third eye eye on paid news

उपखंड मजिस्ट्रेट एवं समिति सदस्य ओम प्रभा ने उपस्थित कार्मिकों को मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति की कार्यप्रणाली के बारे में सेल के कार्मिको को जानकारी दी। उन्होंने निर्देश दिया कि संदेहास्पद पेड न्यूज पर सभी कार्मिक बारीकी से नजर रखे व पेड न्यूज होने पर कमेटी को सूचना दे, समिति सदस्य सचिव एवं सहायक निदेशक रविंद्र वैष्णव ने सभी सदस्यों को मीडिया प्रकोष्ठ कार्यालय द्वारा अब तक के किए गए कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि प्रकोष्ठ में टीवी चैनल्स पर लगातार रिकॉर्डिंग कर व अखबार के माध्यम से संदिग्ध पैड न्यूज पर नजर रखी जा रही है । समिति सदस्य नरेन्द्र वर्मा, सुखपाल जाट, भीलवाड़ा दूरदर्शन रिले सेंटर के कार्यकारी निदेशक अभियांत्रिक बी एल पुरोहित एवं समिति सदस्य भीलवाड़ा सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के संयुक्त निदेशक सत्यदेव व्यास ने भी आगामी कार्यो को लेकर जानकारी दी।

Updated on:
24 Mar 2021 11:23 am
Published on:
24 Mar 2021 11:23 am
Also Read
View All
भीलवाड़ा को मिली पहली महिला महापौर, BJP की जसवंत कंवर निर्विरोध निर्वाचित; संतोष कंवर ने पर्चा लिया वापस

कौन हैं भीलवाड़ा की मेयर प्रत्याशी जसवंत कंवर? बीजेपी से भरा पर्चा, कांग्रेस का कोई उम्मीदवार नहीं

भीलवाड़ा: मोहन भागवत और राष्ट्रसंत पुलक सागर के बीच सनातन रक्षा, गोसेवा और डेमोग्राफी पर चर्चा

भीलवाड़ा निकाय चुनाव रिजल्ट: BJP प्रत्याशी की 2 हजार से ज्यादा वोटों से सबसे बड़ी जीत, 6 वोट से निर्दलीय जीती; देखें लिस्ट

जयपुर से 50 KM दूर BJP की ‘शाही बाड़ेबंदी’: कोई स्विमिंग में मस्त, तो कोई भक्ति में लीन; नाप-तोलकर बात कर रहे प्रत्याशी