शक्करगढ़। शक्करगढ़ थाना क्षेत्र के माधोपुरिया में फायरिंग कर युवक की हत्या के मामले में फरार चल रहे तीसरे साथी आरोपी बाल अपचारी को शुक्रवार सुबह पुलिस ने गिरफ्त में लिया। पुलिस के अनुसार इस मामले आरोपी को पकडने के लिए कई स्थानों पर दबिश दी गई। वही रिमाण्ड पर चल रहे हिस्ट्रीशीटर आरोपी राहुल आर्य से कड़ी पूछताछ के बाद उसके तीसरे साथी आरोपी बाल अपचारी को जिसे टोंक जिले से गिरफ्तार किया गया। Third fellow accused abs
फायरिंग कर युवक की हत्या के मामले में फरार तीसरा साथी आरोपी गिरफ्तार
शक्करगढ़। शक्करगढ़ थाना क्षेत्र के माधोपुरिया में फायरिंग कर युवक की हत्या के मामले में फरार चल रहे तीसरे साथी आरोपी बाल अपचारी को शुक्रवार सुबह पुलिस ने गिरफ्त में लिया। पुलिस के अनुसार इस मामले आरोपी को पकडने के लिए कई स्थानों पर दबिश दी गई। वही रिमाण्ड पर चल रहे हिस्ट्रीशीटर आरोपी राहुल आर्य से कड़ी पूछताछ के बाद उसके तीसरे साथी आरोपी बाल अपचारी का पता चल पाया जिसे टोंक जिले से डिटेन किया गया। वहीं हिस्ट्रीशीटर राहुल आर्य ने पुलिस को चकमा देने के लिए कई बार बयान बदले। Third fellow accused absconding arrested in firing case ib bhilwara
उल्लेखनीय है कि 19 नवम्बर सोमवार देर शाम मोटरसाइकिल पर आए तीन जनों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी। गोली लगने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और एक घायल हो गया। ग्रामीणों ने घेरा तो हमलावर कोटा नम्बर की मोटरसाइकिल छोड़ कर जंगल में भाग गया। देर रात पुलिस जांच में पता चला कि हमलावर जगपुरा में किसी राहगीर का मोबाइल छीन कर भाग रहा था लुटेरों को पकड़ने के लिए मोबाइल पर ग्रामीणों ने आगे से आगे गांव में सूचना देते रहे। ग्रामीणों ने रोकने का प्रयास किया तो लुटेरों ने फायरिंग की। घटना के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। इन लुटेरों को लेने आए इनके चार साथियों ने मुठभेड के दौरान अपना वाहन पुलिस पर चढाने के प्रयास किया तथा पुलिस पर फायरिंग के दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। Third fellow accused absconding arrested in firing case ib Bhilwara