भीलवाड़ा

काला सोना का यह तस्कर तलाश रहे है ठिकाने

राजस्थान में अफीम तोल केन्द्र पर अफीम तुलाई का दौर थम चुका है। काश्तकारों के हाथ में नब्बे फीसदी रकम आ चुकी है। इसके बावजूद काला सोना यानी अफीम की तस्करी में लिप्त लोगों के लग्जरी वाहनों की दौड़ भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़ क्षेत्र में अभी तक जारी है। पुलिस के गश्ती दल हाइवे से लेकर स्टेट मार्ग पर घात लगाए अफीम तस्करों को दबोच भी रहे है। अकेले चित्तौड़गढ़ जिले में महज 24 घंटे में चार तस्कर एक किलो अफीम व 67 किलो डोडा चूरा जब्त कर चुके है।

2 min read
काला सोना का यह तस्कर तलाश रहे है ठिकाने

चित्तौड़गढ़ जिले में निम्बाहेड़ा के सदर थाना पुलिस ने मंगलवार दोपहर वंडर चौराहा पर नाकाबंदी के दौरान बाइक सवार दो व्यक्तियों से एक किलोग्राम अवैध अफीम जब्त कर उन्हे गिरफ्तार किया। सदर थानाधिकारी वीरेन्द्रसिंह के निर्देशन में एसआई आजाद पटेल मय जाप्ते द्वारा वंडर चौराहा के यहां की जा रही नाकाबंदी के दौरान नीमच की तरफ से आई एक बाइक को रोककर तलाशी ली गई। इस दौरान पेट्रोल की टंकी के उपर बने कवर में एक बैग में एक किलो अफीम अवैध रूप से मिली। कार्रवाई के दौरान दोनों सवार को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर बाइक जब्त की।

पूछताछ में चालक ने अपना नाम एमपी के जिला मंदसौर थाना पीपलीयामण्डी के नालीखेडा निवासी अर्जुन पुत्र लक्ष्मीनारायण पाटीदार व उसके साथी ने चन्द्रप्रकाश पुत्र रामेश्वर पाटीदार होना बताया। दोनों से अवैध अफीम की खरीद फरोख्त के संबंध में पूछताछ जारी है। कार्रवाई के दौरान एएसआई सुन्दरपाल, कानिस्टेबल रवि कुमार, सूर्यभानसिंह व प्रवीण मौजूद रहे।

इधर, चित्तौडग़ढ़ की सदर थाना पुलिस ने चने की आड़ में ट्रक में डोडा चूरा तस्करी करते दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 67 किलो डोडा चूरा मय ट्रक जब्त किया है।

सदर थाना प्रभारी हरेन्द्रसिंह सौदा पुलिस जाप्ते के सिपाही बलवन्त सिंह, हेमव्रत सिंह, भजन लाल, बबलू कुमार व मनोहर सिंह के साथ हाइवे पर नाकाबंदी कर रहे थे। नाकाबन्दी के दौरान कोटा की तरफ से आ रहे एक ट्रक को रूकवाया तो चालक व उसके साथ बैठा व्यक्ति घबरा गया। ट्रक की तलाशी ली तो उसमें काबुली चने से भरे हुए कट्टे रखे हुए मिले।

इन कट्टों के बीच छिपाकर रखे तीन कट्टों में डोडा चूरा भरा हुआ मिला, जिसका तोल करवाने पर 67 किलो हुआ। पुलिस ने मय डोडा चूरा जब्त कर चालक पंजाब के बहक गुजरान थानान्तर्गत जीरा निवासी हरजिन्द्रसिंह (42) पुत्र भुट्टासिंह सिख व खलासी पंजाब के दंडिया थानान्तर्गत जीरा निवासी बलवंत सिंह (33) पुत्र जगीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम में प्रकरण दर्ज किया है।

Published on:
16 May 2023 09:28 pm
Also Read
View All