भीलवाड़ा

कलयुग के यह श्रवण कुमार, बुजुर्गों को तीर्थस्थल की करवाते नि:शुल्क यात्रा

श्रवण कुमार आपके द्वार की अनूठी पहल करते हुए मोतीबोर खेड़ा के समाजसेवी मनफूल सिंह चौधरी क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों को विभिन्न धर्मस्थलों की नि:शुल्क यात्रा करवा रहे हैं। समाजसेवी मनफूल सिंह चौधरी बताते हैं कि हर माह की अमावस्या को क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों को विभिन्न धर्मस्थलों का नि:शुल्क भ्रमण करवाा जा रहा है। जो वृद्धजन किसी कारणवश यात्रा नहीं कर पाते उनके कारण उन्होंने यह बीड़ा उठाया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Apr 2023, 10:46 PM IST
कलयुग के यह श्रवण कुमार, बुजुर्गों को तीर्थस्थल की करवाते नि:शुल्क यात्रा
कलयुग के यह श्रवण कुमार, बुजुर्गों को तीर्थस्थल की करवाते नि:शुल्क यात्रा

श्रवण कुमार आपके द्वार की अनूठी पहBhilwara, Bhilwara, Rajasthan, Indiaल करते हुए मोतीबोर खेड़ा के समाजसेवी मनफूल सिंह चौधरी क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों को विभिन्न धर्मस्थलों की नि:शुल्क यात्रा करवा रहे हैं। समाजसेवी मनफूल सिंह चौधरी बताते हैं कि हर माह की अमावस्या को क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों को विभिन्न धर्मस्थलों का नि:शुल्क भ्रमण करवाा जा रहा है। जो वृद्धजन किसी कारणवश यात्रा नहीं कर पाते उनके कारण उन्होंने यह बीड़ा उठाया है।

इस यात्रा के लिए एक बस आसींद बस स्टैंड तथा दूसरी बस गुलाबपुरा बस स्टैंड पर यात्रियों के लिए लगाई जाती है। जो सुबह सात बजे रवाना होकर विभिन्न धर्म स्थलों पर पहुंचती है | यात्रा को लेकर वरिष्ठ नागरिकों में उत्साह का माहौल है। मनफूल क्षेत्र के लोगों 12वीं बार यात्रा करवा चुके हैं। यात्रा में भीलवाड़ा के हरनी महादेव, सांवलिया सेठ, झांतला माता, शनि महाराज, सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाए जाते हैं। यात्रा के दौरान अल्पाहार एवं भोजन की व्यवस्था भी समाजसेवी चौधरी द्वारा निशुल्क की जाती है|

यात्रा के लिए तीन दिन पूर्व करवानी पड़ती है बुकिंग
कोई भी व्यक्ति हर माह की अमावस्या के दिन निशुल्क तीर्थ यात्रा का लाभ ले सकते हैं। बस इसके लिए उन्हें 3 दिन पूर्व बुकिंग करवानी पड़ती है। जिससे यात्रियों की संख्या व व्यवस्था हो सके |

Published on:
Also Read
View All