भीलवाड़ा

इस बार 9 दिन के नवरात्र

13 से होगी शुरुआत
less than 1 minute read
Mar 29, 2021
इस बार 9 दिन के नवरात्र
इस बार 9 दिन के नवरात्र

भीलवाड़ा।
हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र नवरात्र का प्रारंभ नव संवत्सर के साथ 13 अप्रेल से होगा। इस बार किसी भी तिथि का क्षय या वृद्धि नहीं होने से नवरात्र पूरे नौ दिन के होंगे। 21 अप्रेल को रामनवमी मनाई जाएगी। 12 अप्रेल की सुबह 8 बजे प्रतिपदा तिथि का प्रारंभ हो जाएगा, जो दूसरे दिन 13 अप्रेल मंगलवार को सुबह 10.16 बजे तक रहेगी। उदया तिथि में प्रतिपदा तिथि होने से नवरात्रि व नूतन संवत्सर का प्रारंभ 13 अप्रेल से माना जाएगा। 12 अप्रेल के दिन अमावस्या तिथि सुबह 8 बजे तक रहेगी। अमावस्या तिथि सूर्योदय व्यापिनी होने से सोमवती व देवकार्य अमावस्या का महोत्सव मनाया जाएगा। पंडित अशोक व्यास ने बताया कि 13 अप्रेल को हिंदू नववर्ष यानी नव संवत्सर 2078 शुरू होगा। नव संवत्सर का नाम आनंद है।
फूलों से होली खेलने का संदेश
भीलवाड़ा . जैन दिवाकर महिला मंडल अध्यक्ष निर्मला भड़कक्तिया के सानिध्य में आयोजित जाप में प्रार्थना, प्रश्न उत्तर प्रतियोगिता, धार्मिक गेम्स आदि हुए। महामंत्री लाड मेहता ने बताया कि जाप के बाद मंडल की सदस्यों ने नाटिका के माध्यम से फूलों से होली खेलने का संदेश दिया। इस दौरान संजुलता बाबेल, पुष्पा गोखरू, सुशीला सिपानी, नीलम कांकरिया, शकुंतला बोहरा, नीलम कांकरिया, प्रीति चौधरी, संगीता बाफना, मधु चौधरी, मीरा बोहरा, मधु चौधरी, सुनीता आदि उपस्थित थे।

Also Read
View All
भीलवाड़ा को मिली पहली महिला महापौर, BJP की जसवंत कंवर निर्विरोध निर्वाचित; संतोष कंवर ने पर्चा लिया वापस

कौन हैं भीलवाड़ा की मेयर प्रत्याशी जसवंत कंवर? बीजेपी से भरा पर्चा, कांग्रेस का कोई उम्मीदवार नहीं

भीलवाड़ा: मोहन भागवत और राष्ट्रसंत पुलक सागर के बीच सनातन रक्षा, गोसेवा और डेमोग्राफी पर चर्चा

भीलवाड़ा निकाय चुनाव रिजल्ट: BJP प्रत्याशी की 2 हजार से ज्यादा वोटों से सबसे बड़ी जीत, 6 वोट से निर्दलीय जीती; देखें लिस्ट

जयपुर से 50 KM दूर BJP की ‘शाही बाड़ेबंदी’: कोई स्विमिंग में मस्त, तो कोई भक्ति में लीन; नाप-तोलकर बात कर रहे प्रत्याशी