भीलवाड़ा

चित्तौड़ मार्ग के तीन प्रोसेस हाउस दूषित पानी छोड़ते मिले

भीलवाड़ा. चित्तौड़ मार्ग पर स्थित प्रोसेस हाउस की ओर से छोड़े जा रहे दूषित व केमिकल युक्त पानी के मामले में तीन इकाइयों में अनियमितता पाई गई है। इनके खिलाफ जांच रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय भेजी गई है।

less than 1 minute read
Dec 17, 2022
चित्तौड़ मार्ग के तीन प्रोसेस हाउस दूषित पानी छोड़ते मिले

भीलवाड़ा. चित्तौड़ मार्ग पर स्थित प्रोसेस हाउस की ओर से छोड़े जा रहे दूषित व केमिकल युक्त पानी के मामले में तीन इकाइयों में अनियमितता पाई गई है। इनके खिलाफ जांच रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय भेजी गई है। वहां से निर्देश मिलने पर तीनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। राजस्थान पत्रिका की ओर से गत 5 दिसम्बर को तीसरी आंख में लगा ÒजालाÓ, नजर नहीं आ रहा पानी ÒकालाÓ शीर्षक से समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किए थे।

इसे राजस्थान प्रदूषण नियत्रण मंडल के क्षेत्रीय अधिकारी ने गंभीरता से लेते हुए एक टीम का गठन किया था। टीम ने लगातार चित्तौड़गढ़ मार्ग पर स्थित प्रोसेस हाउसों के पीछे के क्षेत्रों का निरीक्षण किया। दिन रात सर्वे करने के बाद पाया कि एके स्पिनटेक्स, सावरिया टेक्स (टीपीएल) तथा सोना-2 (गणेश प्रोसेस) को दूषित पानी छोड़ने के साथ कई अनियमिताएं मिली। टीम ने मौका रिपोर्ट बनाने के बाद कार्रवाई के लिए जयपुर भेज दी है।

क्षेत्रीय अधिकारी विनय कट्टा ने बताया कि जयपुर से तीनों के खिलाफ निर्देश मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वही सर्वे लगातार किया जा रहा है।
गुवारड़ी क्षेत्र के लोगों का कहना है कि आरपीसीबी की ओर से गुवारडी नाले के आसपास लगाए गए सीसीटीवी कैमरों से भी कोई निजात नहीं मिली है। कैमरे लगाने के बावजूद प्रोसेस हाउस संचालक बिना किसी डर के काला व दूषित पानी छोड़ रहे हैं। लेकिन अधिकारी कुछ भी नहीं कर पा रहे हैं।

गौरतलब है कि आरपीसीबी ने 16 सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे, लेकिन ये विभाग के काम नहीं आ रहे है। भले ही इन कैमरों की जद में सभी प्रोसेस हाउस संचालक हैं, लेकिन इनमें कुछ भी कैद नहीं हो रहा। कैमरे से बचकर संचालक काला व दूषित पानी छोड़ रहे हैं।

Published on:
17 Dec 2022 12:42 pm
Also Read
View All