भीलवाड़ा

बड़ी वारदात करने की फिराक में थे, तीन हथियारों व सात जिंदा कारतूस के साथ तीन युवक ​धरे

पुलिस ने शहर में बड़ी वारदात की फिराक में तीन हथियारों व सात जिंदा कारतूस के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है

2 min read
Three youths with three weapons and seven live cartridges in bhilwara

भीलवाड़ा।
भीमगंज थाना पुलिस ने बुधवार रात शहर में बड़ी वारदात करने की फिराक में तीन हथियारों व सात जिंदा कारतूस के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है।

थानाधिकारी दिनेश जीवनानी टीम के साथ शाम को गश्त करते हुए भवानीनगर चौराहे पहुंचे। वहां पैदल घूम रहे तीन जनों ने पुलिस को देखकर छिपने का प्रयास किया। इस पर पुलिस ने घेराबंदी करके चपरासी कॉलोनी निवासी निवासी दुर्गेश सेन, राजेन्द्रसिंह उर्फ राजूसिंह, भाटी तथा रविन्द्र कुमार चौधरी को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से एक पिस्टल, रिवाल्वर व देशी कट्टा तथा सात जिंदा कारतूस मिले।

तीनों के खिलाफ आम्र्स एक्ट में मामला दर्ज किया। पुलिस उनसे पता कर रही है कि वे तीनों किस तरह की और कहां वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे। ये हथियार कहां से लाए गए। आरोपित युवक किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे उससे पहले ही धरे गए।

पुलिस टीम में ये थे शामिल
पुलिस टीम में थाना प्रभारी दिनेश जीवनानी, हैड कांस्टेबल कैलाशचंद्र, उमराव, प्रदीपकुमार, संजय, मुकेश कुमार व महेंद्र शामिल है।

वाटर पार्क संचालक पर हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार

भीलवाड़ा. पुर थाना पुलिस ने फन सिटी पार्क में घुसकर संचालक दम्पती और कर्मचारी पर हमला व तोडफ़ोड़ करने के आरोप में तीन और जनों को गिरफ्तार किया। तीनों को मंगलवार को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया। इस मामले में अब तक सात जनें गिरफ्तार हो चुके है।


थानाधिकारी गजेन्द्रसिंह के अनुसार माली खेड़ा निवासी राकेश माली, दिनेश माली व सूरज को गिरफ्तार किया। इस मामले में गत माह चार जनों अन्य लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। हमले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। गौरतलब है कि गत माह 20-30 जनों ने हाथों में सरिए और लाठियां लेकर वाटर पार्क में घुस गए। उन्होंने पार्क में जमकर तोडफ़ोड़ की। संचालक शिवकुमार टेलर व उनकी पत्नी तथा एक कर्मचारी के साथ मारपीट की। इस सम्बंध में पुर थाने में मामला दर्ज कराया था। वारदात की जांच पुलिस उपाधीक्षक पर्बतसिंह को दी गई थी।

ये भी पढ़ें

घर में दो—दो पत्नियां और दोनों से संतान मौजूद होने के बावजूद किशोरी को दिया शादी का झांसा, किराए पर कमरा ले​कर किया ये गंदा काम, आखिर धरा गया
Updated on:
20 Jun 2018 11:11 pm
Published on:
20 Jun 2018 11:07 pm
Also Read
View All