भीलवाड़ा

दो गज की दूरी से दूर बाजार और बस में सफर

सावों का सीजन, हर कहीं भीड़, टूट रही कोरोना गाइडलाइन
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Nov 2020, 12:09 PM IST
Traveling in market and bus away from two yards in bhilwara
Traveling in market and bus away from two yards in bhilwara

भीलवाड़ा।
जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में शादियों के सीजन में बसों व बाजारों में भीड़ है। इस भीड़ में दो गज की दूरी रखना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है। रोडवेज हो या निजी बस, भीड़ इतनी है कि यात्री खड़े होकर सफर कर रहे हैं।
जिले में 25 नवंबर से शादियां को दौर शुरू हुआ, जो मध्य दिसंबर तक चलेगा। सोमवार को भी अबूझ सावा है। ऐसे में बसें ओवरलोड चल रही है। बाहर के राज्यों से भी बसों का आना-जाना लगा है। नवंबर माह में अब तक १८३४ रोगी सामने आ चुके हैं। इसमें १ से १९ नवंबर तक ७४४ तथा २० से २८ नवंबर तक १०९० रोगी सामने आए। जिले में संक्रमितों की कुल संख्या ९७५१ हो चुकी है। हालांकि रिकवर रेट ठीक है। ८५०० मरीज रिकवर हुए। प्रशासन शादियों में भीड़ कम करने में जुटा है लेकिन शादियों में पहुंचने में इस्तेमाल हो रहे वाहन खुद वायरस के वाहक बनने की ओर अग्रसर है।
पहले से आधी सैम्पल
चिकित्सा विभाग की ओर से पंचायत चुनाव को देखते पूरी क्षमता से सैम्पल नहीं लिए जा रहे हैं। जिले में एक हजार नमूने प्रतिदिन लिए जा सकते हैं। उनकी जांच भी मेडिकल कॉलेज में हो सकती है, लेकिन चुनाव को देखते सैम्पल कम लिए जा रहे है। चुनाव बाद सैम्पल की संख्या बढ़ी तो जिले में कोरोना विस्फोट तय है। ऐसे में लोगों को संभल कर रहना चाहिए। पहली लहर में स्थानीय चिकित्सा विभाग की ओर से एक-एक दिन में दो चरणों में 12 से 1300 सैम्पल की जांच की थी।

Published on:
Also Read
View All