भीलवाड़ा

चोरी का माल खरीदने के आरोप में दो गिरफ्तार

https://www.patrika.com/
less than 1 minute read
Oct 18, 2018
Two arrested for buying stolen goods
Two arrested for buying stolen goods

करेड़ा।पुलिस ने बेमाली में दिनदहाड़े व्यापारी के सूने मकान का ताला तोड़ नकदी समेत सोने-चांदी के गहने चुराने के आरोप में गिरफ्तार तीन आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश किया। जहां से बेमाली निवासी नारायण गाडरी, तेजमल उर्फ सोनू कुमावत तथा विनोद खटीक को जेल भेज दिया। उधर, नकबजनों से चोरी का माल खरीदने के आरोप में करेड़ा निवासी मदनलाल खटीक व बेमाली निवासी राजू खटीक को गिरफ्तार किया गया। मालूम हो, आरोपी गत दिनों बेमाली निवासी नवरतन मल जैन के सूने मकान का ताला तोड़कर डेढ़ किलो चांदी, सोने के गहने, चार हजार नकद, पानी की मोटर, गैस सिलेण्डर, टीवी व अन्य घरेलू सामान ले गए।

पुलिस ने बेमाली में दिनदहाड़े व्यापारी के सूने मकान का ताला तोड़ नकदी समेत सोने-चांदी के गहने चुराने के आरोप में गिरफ्तार तीन आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश किया। जहां से बेमाली निवासी नारायण गाडरी, तेजमल उर्फ सोनू कुमावत तथा विनोद खटीक को जेल भेज दिया। उधर, नकबजनों से चोरी का माल खरीदने के आरोप में करेड़ा निवासी मदनलाल खटीक व बेमाली निवासी राजू खटीक को गिरफ्तार किया गया। मालूम हो, आरोपी गत दिनों बेमाली निवासी नवरतन मल जैन के सूने मकान का ताला तोड़कर डेढ़ किलो चांदी, सोने के गहने, चार हजार नकद, पानी की मोटर, गैस सिलेण्डर, टीवी व अन्य घरेलू सामान ले गए।

Published on:
18 Oct 2018 01:37 am