भीलवाड़ा

बाइक पर जाते दो जनों को रोका तो उनके पास निकले गिफ्ट के पैकेट, जब खोलकर देखा तो फटी रह गई पुलिस की आंखें

पुलिस ने मोटरसाइकिल पर जा रहे दो ज नों को पकड़ कर उनके पास से 24 किलो गांजा बरामद किया
2 min read
Two arrested for carrying Hemp in bhilwara
Two arrested for carrying Hemp in bhilwara

भीलवाड़ा।

सुभाषनगर थाना पुलिस ने गुरुवार सुबह गश्त के दौरान मोटरसाइकिल पर जा रहे दो ज नों को पकड़ कर उनके पास से 24 किलो गांजा बरामद किया। यह मादक पदार्थ गिरफ्ट पैकेट की आड़ में ले जाते पकड़ा। एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।

थानाधिकारी भजनलाल ने बताया कि विजयसिंह पथिकनगर में गुलाब पेट्रोल पम्प के निकट गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों ने बाइक पर जाते हुए दो जनों को रोका। उनके पास एक कट्टा था। उसमें गिफ्ट आइटम के रूप में पैकेट थे। उसमें 24 किलो गांजा भरा मिलीा। मौके से हरिपुरा चौराहे के रामप्रसाद व राजू को गिरफ्तार किया। पुलिस सप्लायर की भी तलाश में लगी हुई थी।

आत्महत्या के लिए उकसाया, तीन धरे
मंगरोप. पुलिस ने बुधवार को गुवारड़ी के बाबूलाल बलाई को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में तीन जनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गुवारडी के सुरेश गुर्जर, दिनेश गुर्जर व सीताराम गुर्जर को गिरफ्तार किया है। बाबूलाल ने सोमवार रात घर में आत्महत्या कर ली थी। परिजन और ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर एमजीएच मोर्चरी के बाहर हंगामा कर दिया था। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने तक शव उठाने से मना कर दिया था। पुलिस अधिकारियों ने समझाइश करके परिजनों को शांत किया था।

मिस्त्री से मारपीट

अमरगढ़. कस्बे में एक मिस्त्री से लेनदेन को लेकर एक व्यक्ति ने मारपीट की। इस सम्बंध में परिवाद शक्करगढ़ थाने में दिया। अमरगढ़ में सावरमल गुर्जर की दुकान पर मुस्तकीम मिस्त्री है। मोटर रिपेयरिंग के बकाया को लेकर नयानगर का गोपाल गुर्जर के घर मुस्तकीम गया। वहां गोपाल ने उसे पीटा। जैसे-तैसे मुस्तकीम बचकर भागा।

Published on:
12 Jul 2018 01:16 pm