भीलवाड़ा

बनास में डूबे दो बालक, एक को ग्रामीणों ने बचाया, दूसरे का नहीं चला पता

बनास नदी में दो बालक डूब गए। इनमें एक को ग्रामीणों ने बचा लिया, जबकि दूसरा बह गया। देर रात तक गोताखोर समेत क्षेत्र के लोग उसकी तलाश में लगे रहे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Aug 2019, 2:55 AM IST
Two boys Drowned in banas
बनास में डूबे दो बालक, एक को ग्रामीणों ने बचाया, दूसरे का नहीं चला पता

बीगोद (भीलवाड़ा)।

श्रीपुरा गांव के निकट शुक्रवार दोपहर बनास नदी में दो बालक डूब गए। इनमें एक को ग्रामीणों ने बचा लिया, जबकि दूसरा बह गया। देर रात तक गोताखोर समेत क्षेत्र के लोग उसकी तलाश में लगे रहे।

पुलिस के अनुसार आकोला निवासी निसार मंसूरी अपने पुत्र आशिक (15) तथा शोएब (8) पुत्र मोइनुद्दीन के साथ श्रीपुरा बनास नदी तट पर स्थित दरगाह पर नियाज का खाना कार्यक्रम में शामिल होने रिश्तेदार की बाइक पर आकोला से निकला। रिश्तेदार ने तीनों को गेता पारोली गांव में छोड़ दिया। यहां से तीनों बनास नदी के किनारे पैदल ही श्रीपुरा के लिए रवाना हो गए। इस बीच, अशिक व शोएब आगे निकल कर नदी के पानी में उतर गए। कुछ कदम आगे जाते ही दोनों पानी डूबने लगे।

उनको बचाने के लिए शौकत मेव, कालू मेवाती व अलीशेर मेवाती नदी में कूद गए। उन्होंने दोनों बच्चों को पकड़ भी लिया। लोगों ने शोएब को निकाल लिया, लेकिन पानी का बहाव तेज होने से आशिक हाथ से छूट गया। उसकी काफी तलाश की गई, लेकिन वह नहीं मिला।

तलाश में लगे गोताखोर

आशिक की तलाश में बीगोद के आधा दर्जन गोताखोर भी पहुंचे। देर रात तक उसका पता नहीं चल सका। कई ग्रामीण सोपुरा के पास पुलिया पर जाली लगाकर उसकी तलाश में जुटे रहे।

पांच भाई-बहन

नदी में डूबे आशिक मंसूरी के तीन बहनें व एक बड़ा भाई है। हादसे के बाद पिता के आंखों से आंसू थम नही रहे हैं। मां का आकोला में रो-रोकर बुरा हाल है।

Published on:
Also Read
View All
भीलवाड़ा हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, हिस्ट्रीशीटर ने हत्या के बाद दुर्गंध छिपाने के लिए किया हवन, ​बहू बोलीं- अब सिर्फ यादें बचीं

भीलवाड़ा में हिस्ट्रीशीटर ने दोस्त की पत्नी की हत्या कर शव जलाया, 15 तोला सोने के लिए किया अपहरण

Rajasthan Panchayat Chunav: वोटों की गिनती पूरी किए बिना ही घोषित कर दिया परिणाम, राजस्थान में यहां सरपंच चुनाव की काउंटिंग में बड़ी चूक

भीलवाड़ा: सरपंच चुनाव से पहले फैमिली ड्रामा- ‘मां गायब है, नामांकन रद्द करो’ टंकी पर चढ़कर छोटे बेटे ने किया हंगामा, जांच में निकली अलग ही कहानी

भीलवाड़ा पंचायत चुनाव 2026: 9 पंचायत समितियों में 62.98% मतदान, बिजौलियां टॉप पर; 20 नवंबर को आएगा फैसला