भीलवाड़ा

फैक्ट्री मैनेजर पर हमला कर लूटपाट के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

कोतवाली थाना पुलिस ने एक सप्ताह पूर्व फैक्ट्री के मैनेजर को रोककर उसके पर हमला कर लूटपाट के मामले में दो और व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। मामले डकैती का निकला। उसी धारा में कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में दो को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है।

less than 1 minute read
Dec 20, 2020
Two more accused arrested for robbery after attacking factory manager

भीलवाड़ा. कोतवाली थाना पुलिस ने एक सप्ताह पूर्व फैक्ट्री के मैनेजर को रोककर उसके पर हमला कर लूटपाट के मामले में दो और व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। मामले डकैती का निकला। उसी धारा में कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में दो को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है।
उपनिरीक्षक मूलचंद वर्मा ने बताया कि गत 13 जनवरी वैभवनगर निवासी ए इंफाट्रेक्चर के मैनेजर आरपी अग्रवाल ने मामला दर्ज कराया था। परिवादी ने बताया कि वह कार से फैक्ट्री जा रहे थे। चित्तौडगढ़़ रोड पर नवनिर्मित ओवरब्रिज के निकट छह.सात जनों ने उनकी कार को रोक लिया। सरिए व स्टीकों से हमला कर वाहन के कांच तोड़ दिए तथा उनके साथ भी मारपीट की। इस दौरान पर्स से आठ से नौ हजार रुपए छीन लिए और धमकाया। आरोपियों ने परिवादी को खाता नम्बर दिए और उसमें और राशि डालने के लिए दबाव बनाया। डर के कारण अग्रवाल ने आरोपियों के खाते में 40 हजार रुपए और डाल दिए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कचौलिया ;मंगरोपद्ध निवासी मदन गुर्जर व गुवारड़ी निवासी विजेन्द्रसिंह को गिरफ्तार किया। दोनों को मण्डपिया के निकट से धरदबोचा गया। इस मामले में दो पूर्व में गिरफ्तार हो चुके है। शेष अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Published on:
20 Dec 2020 01:25 pm
Also Read
View All