भीलवाड़ा

हादसों में टूटी दो की सांसों की डोर

जिले में दो सड़क हादसों में दो जनों की मौत हो गई। सम्बंधित थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सुपुर्द किए।

less than 1 minute read
Oct 21, 2019
Two strands of breath broken in accidents

गंगापुर.मांडल.
जिले में दो सड़क हादसों में दो जनों की मौत हो गई। सम्बंधित थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सुपुर्द किए।

बाइक की टक्कर से राहगीर ने तोड़ा दम
भीलवाड़ा-उदयपुर मार्ग पर गंगापुर क्षेत्र में भूणास चौराहे के निकट शनिवार रात अज्ञात मोटरसाइकिल की टक्कर से सहाड़ा निवासी गोपीलाल जाट (५०) की मौत हो गई। गोपीलाल पैदल जा रहा था। बाइक चालक उसको पीछे से टक्कर मारकर भाग गया। उसे गंगापुर अस्पताल से भीलवाड़ा रैफर कर दिया। वहां देर रात उसकी मौत हो गई।

लघुशंका के लिए रूका, मौत खींच ले गई
अजमेर राजमार्ग पर शनिवार शाम रायला क्षेत्र में बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया। इससे उसकी मृत्यु हो गई। रायला पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। जानकारी के अनुसार मांडल निवासी सुरेश पायक (३०) शाम रायला चिकित्सालय में उपचार कराकर पत्नी गेंदादेवी के साथ लौट रहा था। टोलनाके के पास लघुशंका के लिए बाइक रोकी। पीछे से अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया। घायल सुरेश ने महात्मा गांधी अस्पताल में देर रात दम तोड़ दिया।

Published on:
21 Oct 2019 11:38 am
Also Read
View All