भीलवाड़ा

टोलकर्मी की सूझबूझ से पकड़े गोवंश से भरे दो ट्रक

बीगोद। अपनी जान की परवाह किए बिना ड्राइवर की खिड़की से ड्राइवर का गला पकड़ कर वह लटक गया और कुछ दूर टोल कर्मचारियों की मदद से गोवंश से भरे ट्रक को पकड़ा। यह घटना भीलवाड़ा जिले में बीती सोमवार रात लगभग डेढ बजे हुई। टोलकर्मी की सूझबूझ के चलते गो वंश से भरे दो ट्रक पकड़े। खाचरोल टोल कर्मचारी लोकेश कुमार खटीक ने त्रिपाल से ढकी गाड़ी पर शंका होने पर उस गाड़ी को रुकवाया लेकिन चालक ने नहीं रोका।

2 min read
Two trucks filled with bovine caught by policeman's alertness in Bhilwara

बीगोद। अपनी जान की परवाह किए बिना ड्राइवर की खिड़की से ड्राइवर का गला पकड़ कर वह लटक गया और कुछ दूर टोल कर्मचारियों की मदद से गोवंश से भरे ट्रक को पकड़ा। यह घटना भीलवाड़ा जिले में बीती सोमवार रात लगभग डेढ बजे हुई। टोलकर्मी की सूझबूझ के चलते गो वंश से भरे दो ट्रक पकड़े। सूचना पर गोसेवक व पुलिस मौके पर पहुंचीं।

खाचरोल टोल कर्मचारी लोकेश कुमार खटीक ने त्रिपाल से ढकी गाड़ी पर शंका होने पर उस गाड़ी को रुकवाया लेकिन चालक ने नहीं रोका। इस पर लोकेश कुमार खटीक ने अपनी जान की परवाह किए बिना ड्राइवर की खिड़की से ड्राइवर का गला पकड़ कर लटक गया और कुछ दूर आगे जाकर टोल कर्मचारियों की मदद से गोवंश से भरे ट्रक को पकड़ा। इलाके में टोलकर्मी लोकेश कुमार खटीक के साहस की चर्चा जोरों है। Two trucks filled with bovine caught by policeman's alertness in bhilwara

टोल कर्मचारी घनश्याम सिंह, हिम्मत सिंह व लोकेश पाण्डे ने मदद की यह सूचना बजरंग दल जिला संयोजक अजीत सिंह जोशी होडा को दी। इस सूचना पर अजित सिंह अपने साथियों अशोक कुमार वैष्णव हुडा, जगदीश शर्मा, सांवरिया खण्डेलवाल, दुर्गा लाल माली करणपुरा व कई गोसेवकों के साथ मौके पर पहुंचे।

इस दौरान गो सेवकों ने माण्डलगढ़ पुलिस थाने एवं लाडपुरा चौकी पर गायों से भरे ट्रक टोल पर पकड़ने की सूचना दी। गोवंश से भरे ट्रक को अपने कब्जे में लेकर लाडपुरा गोशाला में पहुंचे। जहां पर गोवंश से भरे ट्रक का त्रिपाल खोलने पर पता चला कि गोवंश को ठूस — ठूस कर भर रखा है जिससे 2-5 गोवंश मरे हुए निकाले गए और 40 से 50 गोवंश को लाडपुरा से लोडर मंगवा कर पटृटे लगवा कर कड़ी मशक्कत के बाद उतारा गया। गोवंश से भरी ट्रक में कांग्रेस पार्टी की झण्डियां, 5 फर्जी नम्बर प्लेट, ड्राइवर लाइसेंस आधार कार्ड, गाड़ी के दस्तावेज से भरी फाइल और कई भी पत्थर मिले। कोटा राजमार्ग पर गोवंश तस्करी कई मामले अब तक पकड़ में आ चुके है। Two trucks filled with bovine caught by policeman's alertness in Bhilwara

Published on:
26 Nov 2019 02:31 pm
Also Read
View All