भीलवाड़ा

मंगरोप में दो महिला संक्रमितों ने किया नामांकन दाखिल

सुवाणा पंचायत समिति में 38 सरपंच पद के लिए 437 व 444 वार्ड पंच के लिए 1594 ने भरे पर्चे

2 min read
Sep 30, 2020
Two women infected filed nomination in Mangrope in bhilwara

भीलवाड़ा .
पंचायत चुनाव के चौथे व अन्तिम चरण में सुवाणा पंचायत समिति की 38 ग्राम पंचायतों के सरपंच पद के लिएतथा 444 वार्ड पंचों के लिए चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन चार चरणों में पहली बार मंगरोप ग्राम पंचायत में सरपंच पद के लिए दो कोरोना संक्रमित महिलाओं ने नामांकन दाखिल किया है। दोनो ही एक ही परिवार की महिला है।
३८ ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर बुधवार सुबह 10 बजे से ही नामांकन पत्र दाखिल करने का कार्य आरंभ हो गया था, जो शाम 5 बजे तक चला। कोरोना महामारी के प्रकोप के बीच हो रहे पंचायत चुनाव में पुलिस-प्रशासन भी पूरी सावधानी बरत रहा है। हालांकि ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना गाइडलाइन की पालना करवाना बड़ा मुश्किल है। वार्ड पंच व सरपंचों के चुनाव लडऩे के इच्छुक उमीदवारों ने अपनी-अपनी उमीदवारी जता रहे हैं। ३८ सरपंच पद के लिए ४३७ तथा ४४४ वार्ड पंच के लिए १५९४ जनों ने नामांकन पत्र दाखिल हुए है। उनकी जांच गुरुवार को सुबह 10 बजे निर्वाचन अधिकारी करेंगे। दोपहर तीन बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद चुनाव चिह्न का आवंटन एवं चुनाव लडऩे वाले उमीदवारों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। चौथे चरण में 10 अक्टूबर को सुबह 7:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक वोट पड़ेंगे।
इन ग्राम पंचायतों में भरे नामांकन
पंचायत समिति सुवाणा की आमलीगढ़, आरजिया, आटुण, बरड़ोद, भोली, भोपालगढ़, दांथल, दरीबा, देवली, दुडिय़ा, गुन्दली, गुरलां, हलेड़, हमीरगढ़, कान्दा, कारोईकलां, खैराबाद, कोचरिया, कोदुकोटा, महुआकंला, मालोला, मंगरोप, ओज्याड़ा, पालड़ी, पांसल, पीपली, रामपुरिया, रिछड़ा, रूपाहेली, सांगवा, सिदडिय़ास, सैथुरिया, सुवाणा, स्वरूपगंज, गुवारडी, गठीलाखेडा, पातलियास, बिलियाकंला ग्राम पंचायत शामिल है।
..................
कांदा में सरपंच 8 व पंच के लिए 27 ने पर्चे भरे
सवाईपुर . कांदा ग्राम पंचायत में सरपंच व वार्ड पंच के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए गए। रिटर्निंग अधिकारी रतन सिंह ने बताया कि सरपंच पद के लिए 8 तथा ९ वार्ड पंच के लिए 27 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। इसमें वार्ड नंबर 7 से एक मात्र नामांकन आशा गुर्जर ने दाखिल किया।
...................
मंगरोप में दो कोरोना संक्रमित महिला ने भरा नामांकन
मंगरोप. क्षेत्र की मंगरोप, भोली, आमलीगड़, पिपली, पातलियास, गुवारडी ग्राम पंचायत के मुख्यालय पर सरपंच और वार्ड पंच पद के लिए नामांकन दाखिल किए गए। मंगरोप निर्वाचन अधिकारी नेमीचंद ने बताया कि मंगरोप सरपंच पद के लिए 9 और 19 वार्ड पंच के लिए 81 नामांकन आए। सरपंच पद के लिए दो कोरोना पॉजिटिव महिला ने भी कोरोना मेडिकल गाइड लाइन के तहत नामांकन दाखिल किया। पिपली में सरपंच पद के लिए 14 आवेदन और 11 वार्ड के पंच के लिए 28 जनों ने नामांकन दाखिल किए। भोली महिला सरपंच पद के लिए 8 ओर 11 वार्ड के लिए 26 आवेदन आए। आमलीगढ़ के लिए 8 सरपंच और 13 वार्ड पंच के लिए 51 आवेदन दाखिल किए गए। नवगठित ग्राम पंचायत पातलियास सरपंच के लिए १३ तथा 11 वार्ड के लिए 34 आवेदन आए। गुवारडी के लिए सरपंच के लिए 4 आवेदन आए है।

Published on:
30 Sept 2020 11:32 pm
Also Read
View All