भीलवाड़ा

केंद्रीय मंत्री गोयल भीलवाड़ा में करेंगे कपड़ा इकाइयों का दौरा

भीलवाड़ा. केन्द्रीय वाणिज्य, उद्योग एवं वस्त्र मंत्री पीयूष गोयल गुरुवार को भीलवाड़ा आएंगे।

less than 1 minute read
Feb 22, 2023
केंद्रीय मंत्री गोयल भीलवाड़ा में करेंगे कपड़ा इकाइयों का दौरा

भीलवाड़ा. केन्द्रीय वाणिज्य, उद्योग एवं वस्त्र मंत्री पीयूष गोयल गुरुवार को भीलवाड़ा आएंगे। सुबह 11 बजे नगर परिषद सभागार में भारतीय अर्थव्यवस्था एवं निर्यात में एमएसएमई एवं टेक्सटाइल सेक्टर के नवीन अवसर विषय पर कॉन्फ्रेंस व दोपहर 1.30 बजे होटल ग्लोरिया इन में उद्योगों एवं निर्यात में भावी विकास की संभावनाओं पर गोष्ठी में हिस्सा लेंगे।

इसके बाद चित्तौडगढ रोड स्थित टेक्सटाइल इकाइयों का अवलोकन करेंगे। मेवाड चेम्बर के महासचिव आरके जैन ने बताया कि सांसद सुभाष बहेडि़या, सीपी जोशी, कनकमल कटारा व अर्जुनलाल मीणा विशिष्ठ अतिथि होंगे। वस्त्र मंत्रालय के अधिकारी रोहित कसंल, राजीवसिंह ठाकुर, प्रजाकत वर्मा, अनिल कुमार, रूपराशि एवं ऊषा पॉल भी मौजूद रहेंगी। परिषद सभागार में कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम ओझा,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ताराचंद गोयल पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवम जीएसटी काउंसिल के एडवाइजरी मेंबर ओम प्रकाश मित्तल, प्रदेश अध्यक्ष शांतिलाल बलाड़, प्रांतीय अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, संगम समूह के चेयरमैन रामपाल सोनी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के जयपुर सर्किल के जीएम हेमंत कारोलिया भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम प्रभारी गिरीश अग्रवाल ने बताया की लघु उद्योग भारती ने कॉन्फ्रेंस में प्रवेश हेतु ऑनलाइन लिंक जारी किया है। लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष महेश हुरकट ने बताया की कॉन्फ्रेंस में टेक्सटाइल सेक्टर में नवीनीकरण जारी रखने हेतु टफ या समानांतर स्कीम के लिए विषय रखा जाएगा।

Published on:
22 Feb 2023 10:05 pm
Also Read
View All