ब्याह शादी की तरह प्रवासियों को भेज रहे न्योता
विधानसभा चुनाव में इस बार मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए पंचायत समिति मुयालय पर स्वीप कार्यक्रम के तहत सहायक निर्वाचन अधिकारी सुबोध ङ्क्षसह चारण की उपस्थिति में विकास अधिकारी संजय शर्मा ने नवाचार करते हुए तहसील क्षेत्र के प्रवासियों को मतदान दिवस के दिन मतदान करवाने के लिए पोस्टकार्ड के जरिए मतदान के लिए आमंत्रण दिया जा रहा है।
विकास अधिकारी शर्मा ने कर्मचारियों के साथ पोस्टकार्ड लिखकर गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु सहित अनेक राज्यों में व्यवसाय कर रहे लोगों के पोस्टकार्ड भेजे। इसके अलावा पंचायत समिति सभागार में नरेगा में कार्यरत महिला व पुरुष मेटो की बैठक लेकर सहायक रिटर्निंग अधिकारी चारण ने कहा कि मतदान दिवस पर कोई भी मतदाता मतदान से वंचित नहीं रहे। मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित करें।
इस दौरान नायब तहसीलदार हस्तीमल महात्मा, सहायक विकास अधिकारी, प्रकाशचंद्र सोनी, सुनील कुमार त्रिवेदी, ग्राम विकास अधिकारी अशोक मारू, सचिन कुमार चौबे, कैलाश राव आदि मौजूद रहे।