भीलवाड़ा

वीडीओ क्यूं रिकार्ड समेत तलब हो गए, पढि़ए पूरा मामला

चंबल पेयजल परियोजना में ग्राम पंचायतों के सरपंच व सचिव द्वारा गड़बड़झाले करने की शिकायतें सामने आने के बाद भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर पंचायत समिति के विकास अधिकारी संजय मोदी ने 38 ग्राम पंचायतों के सरपंच सचिवों को नोटिस दे कर तलब किया। लेकिन मोदी के आदेश की पालना में अभी तक पंचायत समिति में 38 ग्राम पंचायत से मात्र 17 ग्राम विकास अधिकारी ही पेश हो सके। यह भी आधे अधूरे रिकार्ड के साथ।

less than 1 minute read
वीडीओ क्यूं रिकार्ड समेत तलब हो गए, पढि़ए पूरा मामला

राजस्थान पत्रिका ने बुधवार के अंक में समूचे मामले को मरम्मत के खाते की रकम में गड़बड़झाला शीर्षक से उठाते हुए बड़ा खुलासा किया था। इसे विकास अधिकारी संजय मोदी ने गंभीरता से लिया। उन्होंने चंबल पेयजल परियोजना में दिए नए कनेक्शनों पर जनता से ली गई राशि का ब्यौरा व खाते का स्टेटमेंट एवं पासबुक आदि का रिकार्ड गुरुवार को तलब किया। जिसमें 4 ग्राम पंचायतों में जनता द्वारा एकत्रित की गई राशि बैंक खाते में होने का दावा किया। जिसमें केवल बरोदा ग्राम पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी गणराज रेगर ही पूर्ण रूप से हिसाब के साथ पंचायत समिति में विकास अधिकारी के समक्ष उपस्थित हुए।


कुराड़िया ग्राम विकास अधिकारी व अन्य ग्राम विकास अधिकारियों ने खाते की जानकारी नहीं होने का हवाला दिया तो विकास अधिकारी संजय मोदी ने फटकार लगाई। रावत खेड़ा ग्राम पंचायत जांच में सात लाख रुपए खाते में कम पाए गए। शीघ्र कानूनी कार्यवाही करने की बात कही।


विकास अधिकारी मोदी ने बताया कि जो भी ग्राम विकास अधिकारी अभी तक नहीं आए, उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर 27 फरवरी को तलब किया है।

Published on:
24 Feb 2023 11:05 pm
Also Read
View All