भीलवाड़ा

महावीर जयंती पर वीर सेवा संघ लगाएगा रक्तदान शिविर

वीर सेवा संघ यूथ विंग की बैठक मेन विंग के चेयरमैन सुभाष हूमड़ की अध्यक्षता एवं यूथ कन्वीनर प्रतीक शाह के सानिध्य में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से महावीर जयंती पर रक्तदान शिविर लगाने का निर्णय लिया गया। यूथ चेयरमैन प्रदीप लुहाड़िया ने शिविर के सफल आयोजन के लिए अभिषेक जैन को संयोजक तथा अजय […]

less than 1 minute read
Feb 27, 2026
Veer Seva Sangh will organize a blood donation camp on Mahavir Jayanti.

वीर सेवा संघ यूथ विंग की बैठक मेन विंग के चेयरमैन सुभाष हूमड़ की अध्यक्षता एवं यूथ कन्वीनर प्रतीक शाह के सानिध्य में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से महावीर जयंती पर रक्तदान शिविर लगाने का निर्णय लिया गया। यूथ चेयरमैन प्रदीप लुहाड़िया ने शिविर के सफल आयोजन के लिए अभिषेक जैन को संयोजक तथा अजय चोरड़िया, नितिन गोधा, दिनेश लुहाड़िया और मयंक गंगवाल को सह-संयोजक नियुक्त किया। बैठक में हैप्पी शाह, जय लुहाड़िया और अतुल पाटनी के सुझाव पर इस वर्ष '500 यूनिट' से अधिक रक्तदान का लक्ष्य रखा गया। सचिव विभोर गोधा ने पिछली रिपोर्ट प्रस्तुत की, जबकि संदीप बाकलीवाल ने आभार जताया। इस दौरान शुभम पहाड़िया, पीयूष वेद, अमित बाकलीवाल सहित कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे।

Updated on:
27 Feb 2026 08:55 pm
Published on:
27 Feb 2026 08:54 pm
Also Read
View All