भीलवाड़ा

Vehicle thief caught in Bhilwara कार चोरी के आरोपी नौ दिन बाद चढ़े हत्थेए गुजरात में बेचने की फिराक में घूमते पकड़ा

कोतवाली पुलिस ने नौ दिन पूर्व सेशन कोर्ट के निकट से कार चुराकर ले जाने वाले दो जनों को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में एक व्यक्ति गुजरात में गाड़ी बेचने की फि राक में घूम रहा था। दोनों को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया। कोतवाली प्रभारी सूर्यभानसिंह के अनुसार गत 8 जून को आजाद मोहल्ला के पराग शर्मा ने मामला दर्ज कराया। परिवादी ने बताया कि 6 जून की रात में सेशन कोर्ट के पीछे से उसकी कार को कोई चुरा ले गया।
less than 1 minute read
Jun 15, 2022
कार चोरी के आरोपी नौ दिन बाद चढ़े हत्थेए गुजरात में बेचने की फिराक में घूमते पकड़ा
कार चोरी के आरोपी नौ दिन बाद चढ़े हत्थेए गुजरात में बेचने की फिराक में घूमते पकड़ा

Vehicle thief caught in Bhilwara कोतवाली पुलिस ने नौ दिन पूर्व सेशन कोर्ट के निकट से कार चुराकर ले जाने वाले दो जनों को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में एक व्यक्ति गुजरात में गाड़ी बेचने की फि राक में घूम रहा था। दोनों को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया। कोतवाली प्रभारी सूर्यभानसिंह के अनुसार गत 8 जून को आजाद मोहल्ला के पराग शर्मा ने मामला दर्ज कराया। परिवादी ने बताया कि 6 जून की रात में सेशन कोर्ट के पीछे से उसकी कार को कोई चुरा ले गया। इस पर सीआई सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने जांच के बाद लक्ष्मीपुरा [शम्भूगढ़] निवासी रमेश नाथ योगी व जालमपुरा निवासी वेदराज जाट को गिरफ्तार किया। दोनों से गहनता से पूछताछ की जा रही है।Vehicle thief caught in Bhilwara

रमेश चला रहा था चोरी की कार
पुलिस ने अनुसंधान किया तो चोरी गई कार को गुजरात की ओर ले जाने का पता लगा। इस पर कोतवाली से टीम गुजरात भेजी गई। वहां रमेश कार बेचने की फि राक में घूमते पकड़ा गया। उसे पकड़ कर भीलवाड़ा लाया गया। उसने पूछताछ में साथी वेदराज का नाम बताया। दोनों को गिरफ्तार कर कार बरामद कर ली गई। आरोपियों ने रैकी करके वारदात को अंजाम देना कबूल किया। आरोपी लक्ष्मीपुरा [शम्भूगढ़] निवासी रमेश नाथ योगी व जालमपुरा निवासी वेदराज जाट से गहनता से पूछताछ की जा रही है। उनके अन्य साथियों के बारे में भी पता किया जा रहा है। गैंग में अन्य लोगों के शामिल होने की आशंका है।

Updated on:
15 Jun 2022 12:11 pm
Published on:
15 Jun 2022 12:11 pm
Also Read
View All
भीलवाड़ा को मिली पहली महिला महापौर, BJP की जसवंत कंवर निर्विरोध निर्वाचित; संतोष कंवर ने पर्चा लिया वापस

कौन हैं भीलवाड़ा की मेयर प्रत्याशी जसवंत कंवर? बीजेपी से भरा पर्चा, कांग्रेस का कोई उम्मीदवार नहीं

भीलवाड़ा: मोहन भागवत और राष्ट्रसंत पुलक सागर के बीच सनातन रक्षा, गोसेवा और डेमोग्राफी पर चर्चा

भीलवाड़ा निकाय चुनाव रिजल्ट: BJP प्रत्याशी की 2 हजार से ज्यादा वोटों से सबसे बड़ी जीत, 6 वोट से निर्दलीय जीती; देखें लिस्ट

जयपुर से 50 KM दूर BJP की ‘शाही बाड़ेबंदी’: कोई स्विमिंग में मस्त, तो कोई भक्ति में लीन; नाप-तोलकर बात कर रहे प्रत्याशी