भीलवाड़ा

विधायक कैलाश मेघवाल यह क्या बोल गए…..

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं शाहपुरा विधायक कैलाश मेघवाल के बोल फिर सुर्खियों में है। भीलवाड़ा जिले के शाहपुरा कस्बे में रविवार को एक समारोह में उन्होंने राजनीतिक दलों पर कटाक्ष किया। साथ ही अनसूचित जाति वर्ग की पैरवी की है।

less than 1 minute read
विधायक मेघवाल यह क्या बोल गए.....

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं शाहपुरा विधायक कैलाश मेघवाल के बोल फिर सुर्खियों में है। भीलवाड़ा जिले के शाहपुरा कस्बे में रविवार को एक समारोह में उन्होंने राजनीतिक दलों पर कटाक्ष किया। साथ ही अनसूचित जाति वर्ग की पैरवी की है।

उन्होंने मंच से कहा कि यह कहने में मुझे कतई हर्ज नहीं है कि अनसूचित जाति वर्ग के लोगों को राजनीतिक पार्टियां गुलाम की तरह रखती हैं। इस वर्ग के लोगों को स्वतंत्र रूप से बोलने की आजादी नहीं होती है। अगर अजा वर्ग से जुड़ा कोई राजनेता स्वतंत्र बोलता है तो टिकट कट जाता है, इसलिए राजनीति में हमें कई तरह से ध्यान रखना पड़ता है।

कार्यक्रम में आचार्य रामस्नेही महाराज का सानिध्य रहा। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक महावीर शर्मा, थानाधिकारी राजकुमार नायक, तहसीलदार रामकिशोर, व्यवसायी कमल मणियार, अखिल भारतीय बैरवा महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष लालाराम बैरवा, प्रधान माया जाट, एवीएनएल सहायक अभियंता धर्मराज बैरवा, नवग्रह आश्रम सेवा संस्थान अध्यक्ष हंसराज जाट आदि मौजूद रहे। कवि सत्येंद्र मंडेला ने संचालन किया।

Published on:
27 Feb 2023 10:32 pm
Also Read
View All