भीलवाड़ा

Vivah Muhurat 2023: दो माह में बम्पर सावे, हर दूसरे दिन शुभ मुहूर्त

Vivah Muhurat 2023: करीब डेढ़ महीने के बाद मई की शुरूआत से विवाह समारोह शुरू होंगे। गुरु उदय के साथ शहनाई की गूंज सुनाई देगी।
2 min read
• •
Updated: 29 Apr 2023, 3:37 PM IST
vivah muhurat

भीलवाड़ा.Vivah Muhurat 2023: करीब डेढ़ महीने के बाद मई की शुरूआत से विवाह समारोह शुरू होंगे। गुरु उदय के साथ शहनाई की गूंज सुनाई देगी। 15 मार्च के बाद विवाह समारोह पर विराम लग गया था। हालांकि इस बीच अक्षय तृतीय पर अबूझ सावे के कारण कुछ समारोह हुए, लेकिन गुरु अस्त होने के कारण अधिकांश ने शादी की तिथियां मई-जून में निर्धारित की थी। क्योंकि इन दोनों महीनों में 16-16 मुहूर्त है। प्रत्येक दूसरे दिन शादी का मुहूर्त होने से दोनों महीनों में समारोह की धूम रहेगी।

आगामी शादियों के चलते दुकानों पर सुबह से लेकर देर रात तक दुकानों पर भीड़-भीड़ दिखाई दे रही है। ज्वैलर्स मनीष बहेड़िया का कहना है कि शादियों के सीजन में दुकानों पर सुबह से ही भीड़ पडऩा शुरू हो जाती है, दुल्हनों की सब से ज्यादा पंसद पायजेब, कन्दूरा, हार आदि की डिमांड है। कपड़ा व्यवसायी ने बताया कि दुल्हों की पसन्द राजपूत सूट पहली पसन्द बनी हुई है। इलेक्ट्रॉनिक्स व्यापारी ने बताया कि दुल्हन को दहेज में देने का सामान का पैकेज में खरीदारी की जा रही है।

पंडित ने बताया कि कि गुरु और शुक्र ग्रह दोनों उदित होते हैं, तो ही विवाह का मुहूर्त बनता है। इनमें से कोई एक भी ग्रह अस्त है तो विवाह का योग नहीं बनता है। ऐसे में इस बार अक्षय तृतीय पर विवाह समारोह की धूम नहीं दिखी। अब मई-जून में शादियों के खूब मुहूर्त होने से आयोजन की भरमार रहेगी। इसके बाद जुलाई माह से फिर पांच माह तक शादी के लिए मुहूर्त नहीं है।

गुरु पुष्य नक्षत्र पर की खरीदारी
गुरुवार को गुरु पुष्य योग होने के साथ ही सर्वार्थ अमृत सिद्धि का योग होने से लोगों ने खरीदारी की। दोनों योग एक साथ होने से खरीदारी के लिए भीड़ा बाजार में उमड़ी। गुरु उदय के साथ मई-जून में विवाह समारोह होंगे, इसलिए शुभ कार्य के लिए गुरु पुष्य के दिन खरीदारी की है।

Published on:
Also Read
View All