भीलवाड़ा

भीलवाड़ा शर्मसार… हर आहट पर रहा बेटी का इंतजार, अंतिम संस्कार तक नहीं कर पाए परिजन

-कोने में दुबकी मां का रो-रोकर बुरा हाल, बेटी को याद कर बेसुध हुई -दो भाइयों व दो बहनों की रो-रो कर आंखें पथराई  

2 min read
हर आहट पर रहा बेटी का इंतजार, अंतिम संस्कार तक नहीं कर पाए परिजन

भीलवाडा.

गैंगरेप की शिकार होकर कोयले की भट्टी की चिता में समा गई किशोरी के घर पर सन्नाटा पसरा हुआ था। एक कोने में दुबकी मां के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। कई बार बेटी को याद करके बेसधु तक हो गई। उसे यकीन ही नहीं हो रहा था कि कल तक घर में बहनों और भाइयों के साथ झगड़ा और अठखेलिया करने वाली उनकी बेटी इस दुनिया में नहीं रही। मां के साथ पिता का भी यहीं हाल था। हर आहट पर उनको बेटी के आने का इंतजार था। दो भाइयों और दो बहनों की आंखें भी रो-रोकर पथरा गई थी। परिजनों को मलाल है कि राक्षसी प्रवृत्ति के समान हरकत करने वाले आरोपियों ने उनकी बेटी का अंतिम संस्कार तक नहीं करने दिया। उसके साथ बर्बरता करके मार दिया।

शव को डेरे में छिपाया, रात होने का इंतजार किया-

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि खेत पर किशोरी की हत्या के बाद शव को जंगल में डेरे में ले आए। यहां शव छिपा दिया। रात तक होने का इंतजार किया ताकि किसी को पता नहीं लगे। पुलिस ने सुबह डेरे खंगाले तो किशोरी के कुछ गहने और सामान मिला। इससे शंका सत्यता में बदल गई। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपियों ने वारदात कबूली।

यह भी पढ़ें :

पुलिस अफसर जवाब दें---इन बेटियों के कातिल कब पकड़ेंगे और कब मिलेगा न्याय ?

- 16 मई 2015 को जिले के काछोला थाना क्षेत्र के एक गांव में जंगल में बकरियां चराने गई 12 साल की बालिका की बलात्कार के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी। इस मामले में आज तक आरोपी पकड़ में आना तो दूर पुलिस आरोपियों को नामजद तक तक कर पाई। बेटी और उसके परिजनों को न्याय नहीं मिला।

- वर्ष-2012 में रायपुर थाना क्षेत्र में तेरह साल की बालिका की अज्ञात लोगों ने पत्थर से सिर कुचल कर हत्या कर दी। गत ग्यारह साल में बालिका के कातिल का पता नहीं लगा।

सात माह में इन घटनाओं ने झकझोरा-

8 मई 2023

भीलवाड़ा के कोतवाली क्षेत्र में आधी रात को झोपड़ी के बाहर लघुशंका के लिए आई छह साल की बालिका को बाइक पर आया युवक अपहरण कर ले गया। कुछ दूरी पर ले जाकर उसके साथ बलात्कार कर झोपड़ी के निकट छोड़ गया। पुलिस ने एक सप्ताह बाद मामले का खुलासा कर यूपी के युवक को गिरफ्तार किया। बच्ची का तीन बार अजमेर में ऑपरेशन हुआ।

....

16 मई 2023

जहाजपुर क्षेत्र पंडेर में घर के बाहर खेल रही आठ साल की बालिका को गांव का युवक बहला कर गांव से बाहर बाड़े में ले गया। वहां उसके साथ बलात्कार किया। पीडि़ता के शोर मचाने से आरोपी डर गया। उसने पकड़े जाने के डर से उसका गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने चौबीस घंटे के भीतर आरोपी को पकड़ कर उसके खिलाफ अदालत में चालान पेश किया।

Published on:
04 Aug 2023 10:37 am
Also Read
View All