भीलवाड़ा

वार्ड 29 की पार्षद लक्ष्मी निलम्बित

भीलवाड़ा. स्वायत शासन विभाग ने भीलवाड़ा नगर परिषद के वार्ड 29 की पार्षद लक्ष्मी देवी सेन को निलम्बित कर दिया।

less than 1 minute read
Mar 25, 2023
वार्ड 29 की पार्षद लक्ष्मी निलम्बित

भीलवाड़ा. स्वायत शासन विभाग ने भीलवाड़ा नगर परिषद के वार्ड 29 की पार्षद लक्ष्मी देवी सेन को निलम्बित कर दिया। सेन को 22 जून 2022 को भीलवाड़ा एसीबी ने डेढ़ लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा था। सरकार ने करीब 9 माह बाद पार्षद को निलम्बित करने का आदेश 15 मार्च को जारी किया। आदेश अब नगर परिषद को मिला है।

गौरतलब है कि एसीबी ने पार्षद लक्ष्मी देवी सेन व उसके पति मुकेश सेन को डेढ़ लाख रुपए रिश्वत लेते पकड़ा था। दोनों ने वार्ड में नाला निर्माण कर रहे ठेकेदार से स्वीकृति के एवज में रिश्वत मांगी थी। शिकायत ठेकेदार ने एसीबी से की थी। ठेकेदार ने तीस हजार नकद व एक लाख बीस हजार का चेक पार्षद पति मुकेश को दिए थे। तब एसीबी ने रंगे हाथो पकड़ लिया। एसीबी ने पार्षद लक्ष्मी को भी गिरफ्तार किया था। हालांकि एसीबी अभी इस मामले की जांच कर रही है। सेन के निलंबन होने से भाजपा को भी बड़ा झटका लगा है।

Published on:
25 Mar 2023 12:01 pm
Also Read
View All