भीलवाड़ा

वार्ड बॉय, ट्रक चालक व मां-बेटा संक्रमित मिले

चार नए मरीज, संख्या 243 पहुंचीमजीएच के कोरोना सैम्पल सेंटर में हड़कंप

2 min read
Jun 25, 2020
Ward boy, truck driver and mother-son found infected in bhilwara

भीलवाड़ा।
एमजीएच के कोरोना सैम्पल केंद्र के चिकित्सक के बाद अब एक वार्ड बॉय भी संक्रमित मिला। इससे अस्पताल में हड़कम्प मच गया। हैदराबाद से लौटा ट्रक चालक एवं मुंबई से लौटा कपड़ा व्यापारी तथा उसकी मां भी बुधवार को पॉजिटिव आए। चारों को मिलाकर कोरोना संक्रमितों की संख्या २४३ हो गई।
आरआरटी प्रभारी डॉ.घनश्याम चावला ने बताया कि एमजी अस्पताल के कोरोना सैम्पल केन्द्र पर कार्यरत सुभाषनगर निवासी वार्ड बॉय पॉजिटिव निकला। उसकी 85 वर्षीय मां को होम क्वारंटीन कर दिया। मांडल के भगवानपुरा निवासी अपनी कार में तीन सदस्यों के साथ मुंबई से भीलवाड़ा लौटा। जांच के बाद क्वारंटीन था। वह मुंबई में कपड़े का कारोबार करता है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया। मां को कमजोरी व चक्कर आने की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया। वह भी उसके साथ मुंबई से लौटी थी। मां का सैम्पल मुंबई में लिया था। रिपोर्ट में वह संक्रमित निकली।
पहले नेगेटिव, अब पॉजिटिव
शाहपुरा के डाबला कचरा क्षेत्र के गोपालपुरा निवासी ट्रक चालक की पहली रिपोर्ट नेगेटिव आई। कोरोना लक्षण दिखने पर दुबारा जांच की तो पॉजिटिव निकला। चालक १९ जून को हैदराबाद से अहमदाबाद तथा वहां से गांव आया। २० जून को सैम्पल दिया। तबीयत बिगडऩे पर दूसरा सैम्पल २३ जून को दिया, जिसकी रिपोर्ट बुधवार शाम पॉजिटिव आई। चालक क्वारंटीन था।
शादी के फोटो व वीडियो सौंपे
चावला ने बताया कि भदादा मोहल्ला शादी में आए अहमदाबाद के दो जनों से बुधवार को मोबाइल पर सम्पर्क किया। दोनों को जांच कराने को कहा। उनका जवाब था, वहां के चिकित्सकों ने कोरोना लक्षण न होने की कहकर जांच से मना कर दिया। चावला का दावा है, वे दोनों पॉजिटिव हैं। ऐसे में हिदायत दी कि १४ दिन घर से न निकले। चिकित्सा विभाग ने शादी के फोटोग्राफर से वीडियो व फोटो मांगे हैं। हालांकि फोटोग्राफर ने समारोह के सभी फोटो व वीडियो सुभाषनगर पुलिस को मुहैया करा दिए। उसने १३ जून को महेश वाटिका तथा घर पर कार्यक्रम के फोटो खिंचे हैं। फोटोग्राफर जांच में नेगेटिव निकला है। बताया गया है कि शादी में दो दिन के कार्यक्रम में कम से कम १५०० आदमियों का भोजन था।

Published on:
25 Jun 2020 09:25 am
Also Read
View All