भीलवाड़ा

स्वादिष्ट व्यंजनो को देख आया मुंह में पानी

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

less than 1 minute read
Oct 12, 2018
Water in the mouth, looking at delicious dishes in bhilwara

भीलवाड़ा।

अग्रवाल महिला मंडल की ओर से शुक्रवार को फेस्टिवल ऑफ इंडिया विद हैण्डीक्राफ्ट्स का आयोजन अग्रावल उत्सव भवन में हुआ। अग्रसेन जन्मोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में महिला मण्डल की सदस्यों ने विभिन्न प्रांतीय त्योहारों पर बनने वाले व्यंजन व हस्त निर्मित वस्तुओं की नौ स्टाल सजाई गई।
महिला मंडल सदस्यों ने झिलमिलाती फुलझडिय़ा, दीवाली, क्रिसमस, गणेश महोत्सव, जनमाष्टमी, शिकारा फेस्टिवल (जम्मू-कश्मीर), मकर संक्रांति, होली, दुर्गात्सव की स्टाल प्रदर्शित की। सह सचिव रितु नागौरी व सह कोषाध्यक्षा आशा अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम के अतिथि अग्रवाल समाज के राष्ट्रीय संगठन मंत्री राधेश्याम शेरेवाला, अग्रवाल सम्मेलन ट्रस्ट अध्यक्ष मदनलाल डीडवानिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष रमेश गौमूर, सांस्कृतिक प्रभारी राकेश बूबना, विशिष्ट अतिथि अनिल मानसिंहका, संजय मुरारका, सूर्यप्रकाश नाथानी, नवल तुल्सयान, पंकज नागौरी, अग्रवाल नवयुवक मण्डल अध्यक्ष नीरज हिम्मतरामका, सचिव अमित नागौरी थे। विभिन्न जोन समितियों के अध्यक्ष व सचिव तथा आदर्श सेवा समिति के पदाधिकारी अग्रवाल नवयुवक मण्डल के दीपक अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, वेंकटेश गोयल आदि उपस्थित थे।

शाम को तीन दिवसीय नवरात्र एवं डांडिया महोत्सव के दूसरे दिन महिलाओं ने डांडिया खेला। रंग-बिरंगी रोशनी व डीजे की धुनों पर बच्चों, महिलाओं, युवक-युवतियों ने जमकर गरबा किया। सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति व वेशभूषा धारण किए प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

रक्तदान शिविर
ग्रवाल उत्सव भवन में शनिवार को रक्तदान शिविर होगा। इसमें नवयुवक मण्डल सदस्य, जोन समिति सदस्य रक्तवीरों का रजिस्ट्रेशन व रक्तदान के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। दोपहर में महिलाओं के लिए महाराजा अग्रसेन भवन शास्त्री नगर में मोबाइल कवर सजाना, टेटू, चॉकलेट बुके, मेहंदी प्रतियोगितांए होंगी। शाम 7.30 बजे से अग्रवाल उत्सव भवन में डांडिया व गरबा रास होगा।

ये भी पढ़ें

राजस्थान के इस शहर में भाजपा ने रख दिए वसुंधरा पथ, नमो सर्किल और मोदी रोड़ जैसे नाम
Published on:
12 Oct 2018 08:03 pm
Also Read
View All