भीलवाड़ा

वीविंग इकाईयों को एक ही जगह डालना होगा कचरा, वर्ना ५ हजार जुर्माना

रीको ने बनाया ठोस कचरा निस्तारण डम्पिंग यार्ड
2 min read
• •
Updated: 28 Nov 2020, 10:31 PM IST
Weaving units will have to put garbage in one place, otherwise 5000 fine in bhilwara
Weaving units will have to put garbage in one place, otherwise 5000 fine in bhilwara

भीलवाड़ा।
वीविंग इकाईयों से निकलने वाला ठोस कचरा यदि नालियों या गलियों में डालते पाए जाने पर रीको पांच हजार रुपए जुर्माना करेगा। कचरे को एक ही स्थान पर डालने के लिए रीको ने डम्पिंग यार्ड बनाया है। अब सभी उद्यमियों को यहीं पर कचरा डालना होगा।
प्रतिदिन निकलता है २५ क्विंटल कचरा
रीको के औद्योगिक क्षेत्र, बीलिया प्रथम, द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ चरण बीलिया (विस्तार) व औद्योगिक सम्पदा स्थित लगभग ३०० औद्योगिक इकाईयों में रोजाना लगभग २५ क्विंटल ठोस कचरा (अपशिष्ट) निकलता है। उद्योगों में काम करने वाले सफाई कर्मचारी सफाई के बाद इस कचरे को जला देते है या फिर उसे उद्योग के बाहर सड़क या नालियों में डाल देते है। इससे यह क्षेत्र काफी गंदा रहता है। सिन्थेटिक्स विविंग मिल्स एसोशिएशन, लद्यु उद्योग भारती, मेवाड़ चैम्बर ऑफ कामर्स तथा जिला लद्यु उद्योग संघ औद्योगिक सलाहकार समिति की बैठक में रीको क्षेत्र में सफाई की मांग लम्बे समय से करते रहे है।
२१७८ वर्ग मीटर का बनाया यार्ड
रीको ने कचरे के निस्तारण के लिए बीलिया प्रथम व द्वितीय में ३३ केवी जीएसएस के पास खाली २१७८.७२ वर्ग मीटर भूमि का चयन करके उसे यार्ड बनाया गया है। यहां पर विविंग उद्योग से निकलने वाले ठोस अपशिष्ट कचरे को डालना होगा। इसके लिए चारों औद्योगिक संगठनों को मिलाकर एक एसपीवी (स्पेशल परपज व्हिकल) का गठन करेंगे, ताकि इसका संचालन एसपीवी कर सके।
कचरा कैसे जाएगा
रीको की ओर से डम्पिंग यार्ड तो बना दिया गया है, लेकिन वहां तक उद्योग से निकलने वाले कचरे को कैसे पहुंचाया जाएगा। यह सभी उद्यमियों के सामने परेशानी होगी। क्योंकि कचरा संग्रहण करने के लिए किसी तरह का ऑटो टीपर या ट्रेक्ट्रर नहीं लगाया गया है। ऐसे में उद्योग का कर्मचारी कचरे को वहा डालेगा या नहीं यह संशय बना हुआ है।
........
रीको प्रथम व द्वितीय चरण में स्थित ३३ केवी जीएसएस के सामने २१७८.७२ वर्ग मीटर भूमि पर डम्पिंग यार्ड बनाया गया है। सभी को पत्र लिखकर कचरा वहीं पर डालने के लिए कहा गया है। इसका संचालन के लिए एसपीवी बनाने के लिए कहा गया है।
पीआर मीणा, वरिष्ठ उप महाप्रबन्धक रीको भीलवाड़ा

Updated on:
28 Nov 2020, 10:31 PM IST
Published on:
Also Read
View All