भीलवाड़ा

तंत्र की यह कैसी चाल: बिन बरसात अंडरब्रिज में पानी, भीलवाड़ा की जनता हो रही परेशान

रेलवे फाटक बंद होने पर दुविधा- लापरवाही की चादर ओढे नगर परिषद
2 min read
• •
Updated: 20 Nov 2022, 12:06 PM IST
तंत्र की यह कैसी चाल: बिन बरसात अंडरब्रिज में पानी, भीलवाड़ा की जनता हो रही परेशान
तंत्र की यह कैसी चाल: बिन बरसात अंडरब्रिज में पानी, भीलवाड़ा की जनता हो रही परेशान

भीलवाड़ा. रेलवे का अंडरब्रिज लोगों के लिए दुविधा बनता जा रहा है। यहां बिन बरसात के ही हमेशा पानी भरा रहता है। इससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


दो हिस्सों में बंटे शहर को जोड़ने के लिए मात्र तीन रास्ते हैं। अजमेर ओवरब्रिज, रेलवे फाटक तथा साबुन मार्ग की ओर जाने वाले रेलवे अंडरब्रिज। फाटक बंद होने से सभी दुपहिया वाहन रेलवे अंडरब्रिज से होकर निकलते हैं। लेकिन यहां पर पानी भरा रहने से सबसे ज्यादा परेशानी ई-वाहन चालकों को हो रही है। कई बार वाहन पानी में आकर बंद हो जाता हैं। ऐसे में ये ऊपर चढ़ भी नहीं चढ़ पाता है। मामूली बरसात में जहां इस अंडरब्रिज में पानी भर जाता है तो वहीं बारिश बंद होने के बाद भी अंडरब्रिज से पानी खाली नहीं होता। इससे सभी को परेशानी उठानी पड़ रही है।

हर रोज सुबह निकालते पानी
फायर स्टेशन के प्रभारी अमृतलाल खोईवाल का कहना है कि रेलवे अंडरब्रिज में नाले का व पास ही सर्विस सेंटर है उसका पानी आ रहा है। हर रोज सुबह 7 बजे यहां पानी खाली करने के लिए मडपम्प नगर परिषद से भेज रहे हैं। उसके बाद भी पानी आ रहा है। इसके लिए सर्विस सेन्टर वाले को नोटिस दिया जाएगा। साथ ही यह भी पता लगाया जाएगा कि सर्विस सेंटर संचालक के पास इसका लाइसेंस भी है या नहीं।

ऑटोमैटिक मोटर लगा रखी
यहां नाले से पानी निकालने के लिए नगर परिषद ने एक ऑटोमैटिक मोटर लगा रखी है। मोटर के पानी में डूबते ही यह मशीन ऑटोमैटिक चलने लगती है। लेकिन वह मोटर भी काम नहीं कर रही है। ऐसे में मडपम्प भेजकर ही पानी निकालना पड़ता है।

आखिर कब मिलेगी निजात
वाहन चालक राकेश मूंदड़ा का कहना है कि यहां बिन बरसात के ही पानी भरा रहता है। इसके बारे में कई बार नगर परिषद अधिकारियों को शिकायत करने के बाद भी पानी खाली नहीं किया जाता है। इससे वाहन पानी में आकर फंस जाते हैं। पेट्रोल पम्प संचालक अशोक मूंदड़ा ने बताया कि पानी की समस्या को लेकर कई बार यहां प्रदर्शन भी कर चुके है। लेकिन प्रशासन कुछ भी सुनने को ही तैयार नहीं है। अंडरब्रिज के ऊपर बहने वाले नाले की सफाई भी नहीं होने से इसमें कचरा भरा पड़ा है। इसके कारण भी पानी की आवक बनी हुई है।

Updated on:
20 Nov 2022, 12:06 PM IST
Published on:
Also Read
View All