देश के गुजरात एवं महाराष्ट्र समेत विभिन्न हिस्सों में डेढ़ दशक से आइसक्रीम का कारोबार की धाक जमाए हुए जिले के गंगापुर व रायपुर क्षेत्र के पचास हजार लोगों पर कोरोना का कहर टूट पड़ा है। परदेस में जमा जमाया आइसक्रीम का धंधा चौपट गया। कई बेरोजगारी की ठोकर खा कर घर लौट आए है, जबकि अभी भी बड़ी संख्या में लोग परेदस में फंसे हुए है What an amazing thing, how it melted

ये क्या गजब हुआ, कैसे पिघल गई.. डेढ़ सौ करोड़ की आइसक्रीम
भीलवाड़ा। देश के गुजरात एवं महाराष्ट्र समेत विभिन्न हिस्सों में डेढ़ दशक से आइसक्रीम का कारोबार की धाक जमाए हुए जिले के गंगापुर व रायपुर क्षेत्र के पचास हजार लोगों पर कोरोना का कहर टूट पड़ा है। परदेस में जमा जमाया आइसक्रीम का धंधा चौपट गया। कई बेरोजगारी की ठोकर खा कर घर लौट आए है, जबकि अभी भी बड़ी संख्या में लोग परेदस में फंसे हुए है, जिनकी वापसी के लिए परिजन सरकारी कार्यालयों पर चक्कर लगाने को मजबूर है, दूसरी तरफ धंधा छीनने के बाद घर लौटे लोग पेट पालने के लिए अब सब्जी व फल बेचने को मजबूर है, इसमें भी आर्थिक हालात ये है कि आइसक्रीम कारोबार के लिए उधार लिए रुपया का ब्याज और अधिक तंग हाल किए हुए है। What an amazing thing, how it melted
सहाड़ा विधानसभा क्षेत्र के गंगापुर व तहसील क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांव व कस्बे के लोग गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू आदि राज्यों में लारी या केबिन लगा कर आइसक्रीम का व्यवसाय कर रहे है। पडौसी देश नेपाल में भी तहसील क्षेत्र के लोग आइसक्रीम कारोबार से जुड़े है। मोटे अनुमान के अनुसार आइसक्रीम के कारोबार का सालाना टर्न ओवर1000 से 1500 करोड रुपए है। लेकिन लॉक डाउन से आइसक्रीम बिकना बंद हो गई और लॉरियों व टेम्पो पर लॉक लग गया। डेढ़ माह में ही कारोबार पूरी तरह से ठप्प हो गया और अधिकांश के सामने रोजी रोटी तक का संकट आ गया है। राज्यों से लोगों का पलायन शुरू हो गया है, कई आ चुके है, जबकि अधिकांश मदद नहीं मिलने और सीमाएं सील होने से वही अटके हुए है।
नहीं मिल रही सरकारी मदद
व्यवसाय से जुड़े लोगों को किसी प्रकार से कोई सरकारी सहायता भी नहीं मिलती और ना ही बैंक मदद करता है। एक व्यवसायी को अपना आइसक्रीम का व्यवसाय शुरू करने के लिए लारी बनाने के लिए चालीस से साठ हजार रुपए तथा तथा टेंपो बनाने के लिए मोटी रकम खर्च करनी पड़ती है। इस कारोबार से मुख्यत: खेतीहर, किसान व श्रमिक वर्ग के लोग ही अधिक जुट हुए है। जिनका रोजगार छीनने से अब गांव में कोई अन्य रोजगार के अवसर नहीं मिल रहे है।
लॉरी व टेंपो उद्योग ठप
आइसक्रीम के कारोबार से जुड़े लोग लॉरी व टेंपो गंगापुर से ही बनाकर ले जाते है, इसी प्रकार देश के विभिन्न हिस्सों से भी आइसक्रीम लॉरी व टेम्पो बनाने की मांग यहां पूरी होती है। इसी कारण गंगापुर क्षेत्र में लॉरी व टेम्पो निर्माण का उद्योग भी पनपा है। प्रतिवर्ष यहां से एक हजार से डेढ हजार टेम्पो बन कर देश के विभिन्न हिस्सों में जाते है। लॉरी बनाने के कारखाने गंगापुर के अलावा सहाड़ा, पोटला, लाखोला, रायपुर बागोर आदि में भी है। लेकिन देश में कोरोना के कहर से गंगापुर में कारखानों पर ताले लटके हुए है और स्थानीय लोगों से भी काम धंधा छीन गया है। What an amazing thing, how it melted in bhilwara
यूं ही थी पहचान
देश के विभिन्न हिस्सों में क्षेत्र के लोगों ने आइसक्रीम के कारोबार को जनता आइसक्रीम, भरका देवी आइसक्रीम, मेवाड़ प्रेम कृष्णा आइसक्रीम, मुंबई चौपाटी, सांवरिया आइसक्रीम भोलेनाथ आइसक्रीम, शिव शक्ति आइसक्रीम आदि नाम पहचान दी है। बादाम शेक, फ्रूट सलाद, फ ालूदा कारोबार में भी देश में गंगापुर क्षेत्र की चमक है। आइसक्रीम में राजभोग, अमरीकन ड्राई फ्रूट, शाही गुलाब, मैंगो बाइट, चॉकलेट, चिप्स, केसर- पिस्ता, काजू-द्राक्ष, काजू गुलकंद आदि वैरायटी ज्यादा प्रचलित है। icecream in bhilwara
गंगापुर की आर्थिक नींव हिल गई
आइसक्रीम कारोबार आर्थिक दृष्टि से गंगापुर क्षेत्र की मजबूत नींव है। लॉक डाउन से ये कारोबार पूरी तरह से चौपट हुआ है, विधायक कैलाश त्रिवेदी के जरिए सरकार तक प्रभावित लोगों की पीड़ा पहुंचाई है। राज्यों में फंस क्षेत्र के आइसक्रीम व्यवसाइयों को जल्द से जल्द वापस लाने का प्रयास किया जा रहा है।
रेखा चंदेल, अध्यक्ष नगर पालिका गंगापुर
७००० का हुआ पंजीयन
तहसील के हजारों लोग देश के विभिन्न राज्यों में फं से हुए हैं, उनमें से ७००० पंजीकृत है, उनको लाने का उचित प्रयास सरकार को करना चाहिए, इनके लिए आर्थिक पैकेज की घोषणा सरकार करें साथ ही स्थानीय स्तर पर इनको रोजगार के अवसर उपलब्ध्ध कराएं।
कमलेश चौधरी, पूर्व प्रधान,पंचायत समिति सहाड़ा
........................
लॉक डाउन से बड़ा नुकसान
गंगापुर, सहाड़ा व रायपुर क्षेत्र को देश व्यापी लॉक डाउन से बड़ा नुकसान उठाना पड़ रहा है, कच्चा व तैयार माल खराब हो गया है, सरकार कुछ मदद करें और बिना ब्याज ऋ ण दें।
बद्री लाल जाट, आइसक्रीम व्यवसायी, गंगापुर
............................
सरकार बेरोजगारों की मदद करें
कोरोना की वजह से सबसे अधिक मार आइसक्रीम व्यवसाय पर पड़ी है, हजारों लोग बेरोजगार हो गए हैं सब कुछ ठीक होने पर भी इस व्यवसाय को दोबारा स्थापित करने में लम्बा समय लग जाएगा। कई लोग सब्जी व फल बेचकर गुजारा कर रहे है। सरकार आर्थिक पैकेज की घोषणा करें
प्रकाश चंद्र सेन, आइसक्रीम सामग्री के होलसेल विक्रेता गंगापुर