अफीम तस्करों के मध्यप्रदेश के साथ ही राजस्थान के चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़ व भीलवाड़ा के हाईवे व गांवों के रास्ते शरणगाह बने हुए है। हालांकि चित्तौड़गढ़ पुलिस ने एक माह के दौरान पन्द्रह से अधिक स्थानों पर धरपकड़ कर लाखों का डोडा चूरा पकड़ा है। लेकिन अंधिकाश मामलों मेें तस्कर लग्जरी वाहनों को छोड़ कर पैदल ही भाग छूटे है। yah kya, apheem taskar lagjaree kaaren chhod kar bhaag rahe hain
काला सोना याने अफीम तस्करों का ठौर ठिकाना इन दिनों मध्यप्रदेश के साथ ही राजस्थान के चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़ व भीलवाड़ा के हाईवे व गांवों के रास्ते बने हुए है। पुलिस तस्करों को दबोचने के लिए अपना पूरा जाल तीन जिलों के साथ ही मध्यप्रदेश से जुड़ी सीमाओं पर बिछाए हुए है।
पुलिस का यह शिकंजा चित्तौड़गढ़ में असरकारक साबित हो रहा है। एक माह के दौरान पुलिस ने पन्द्रह से अधिक स्थानों पर धरपकड़ कर लाखों का डोडा चूरा पकड़ा है। लेकिन अंधिकाश मामलों मेें तस्कर लग्जरी वाहनों को छोड़ कर पैदल ही भाग छूट रहे है।
चित्तौड़़गढ़़ पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त ने बताया कि अवैध मादक प्रदार्थों के धरपकड़ अभियान के तहत बुधवार को थानाधिकारी शंभूपुरा अध्यात्म गौतम शम्भुपूरा से सावा रोड की और गश्त के दौरान ग्राम पंचायत शम्भुपूरा से लगभग 100 मीटर पहले रोड के किनारे एक कार खड़ी हुई मिली। जिसके चालक सीट वाला कांच खुला होकर कार में कोई भी चालक नजर नहीं आ रहा था। जिस पर उक्त संदिग्ध कार की तलाशी ली गई तो उक्त लग्जरी कार के अंदर 7 प्लास्टिक के कट्टे भरे हुऐ थे। उक्त कट्टों का मुंह खोल कर देखा तो 129.130 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा होना पाया गया। उक्त कार को जब्त किया और थाना शम्भूपुरा ने प्रकरण दर्ज किया ।
जिले के ही बेगूं थाना क्षेत्र में एसपी की डीएसटी टीम ने बुधवार रात बेगूं थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 225.740 किलो अवैध डोडाचूरा सहित कार जब्त की है। इस दौरान आरोपी भाग गए।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है । जिला विशेष टीम प्रभारी भवानी सिंह राजावत ने मुखबिर की सूचना पर टीम के साथ मंगलवार रात बेगूं थाना क्षेत्र में बस्सी, फतेहपुर रोड पर एक संदिग्ध कार को देखा। कार में दो व्यक्ति बैठे हुए थे। पुलिस टीम ने कार को रुकवाने का प्रयास किया तो चालक कार को तेज गति से भगाकर आरोली टोल की तरफ ले गया।
पुलिस टीम ने लगातार कार का पीछा किया। पुलिस को पीछा करता देख कार चालक व उसका साथी आरोली टोल के आगे कार को छोड़कर भाग गए। आरोपितों का पुलिस टीम ने काफी पीछा किया। रात का समय होने से दोनों भागने में सफल रहे।
जिला विशेष टीम ने बेगूं थानाधिकारी को मामले से अवगत कराया। इस पर थानाधिकारी जाप्ते सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो 12 प्लास्टिक के कट्टों में भरा डोडा चूरा मिला। जिसका कुल वजन 225.740 किलोग्राम हुआ । पुलिस ने डोडाचूरा एवं कार जब्त कर अज्ञात आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
इस दौरान भवानी सिंह राजावत के साथ भगवान लाल मेघवाल, हेड कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह, कांस्टेबल मुनेंद्र सिंह, राजदीप सिंह, अजय, दुर्गाराम, दिनेश, श्रीभान, दिलखुश, गोविन्द, राजेन्द्र, कानिस्टेबल फोरू लाल आदि ने सहयोग किया।