भीलवाड़ा

यह कैसा अंधविश्वास: मुखिया की मौत के बाद भी बता रहे थे जिंदा, ग्रामीणों ने समझाया तो चाकू से धमकाया

क्षेत्र के कुंचलवाड़ा कला में एक परिवार के मुखिया की मौत होने पर अंधविश्वास का मामला सामने आया। परिजनों ने वृद्ध की मौत हो जाने के बाद भी उसे जिंदा बताते हुए धर्मस्थल पर ले जाने की बात कहीं। ग्रामीणों ने इसे गलत बताया तो परिजन चाकू से धमकाने लगे।

2 min read
Dec 17, 2020
What superstition is this: even after the death of the chief, he was s

हनुमाननगर. क्षेत्र के कुंचलवाड़ा कला में एक परिवार के मुखिया की मौत होने पर अंधविश्वास का मामला सामने आया। परिजनों ने वृद्ध की मौत हो जाने के बाद भी उसे जिंदा बताते हुए धर्मस्थल पर ले जाने की बात कहीं। ग्रामीणों ने इसे गलत बताया तो परिजन चाकू से धमकाने लगे। पुलिस ने छत के रास्ते घर में पहुंच कर मृतक का अंतिम संस्कार करवाया।
जानकारी के अनुसार गांव में देर रात साठ वर्षीय दामोदर पारीक की मौत हो गई। मृतका की पत्नी उर्मिला, पुत्र कालूराम तथा पुत्री पिंकी ने ग्रामीणों से यह कहते हुए घर का दरवाजा बंद कर लिया उनके पिता जिंदा है। उनको जावरा स्थित धर्मस्थल पर ले जाएंगे। ग्रामीणों ने दाहसंस्कार की बात कहीं तो परिजनों ने उनको चाकू से धमकाया। ग्रामीणों की सूचना पर एएसआई ओमप्रकाश वहां पहुंचे। डीएसपी देशराज गुर्जर को मामले से अवगत कराया। इस पर प्रशासन की ओर से तहसीलदार मुकुंदसिंह तथा जहाजपुर थानाप्रभारी हरीश सांखला वहां पहुंचे। पुलिस ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। परिजनों ने दरवाजा नहीं खोला। पुलिसकर्मी छत के रास्ते से मकान में घुसे और दरवाजा तोड़कर परिजनों को बाहर निकाला। उसके बाद परिवार के अन्य लोगों और ग्रामीणों की समझाइश पर परिजन मानें। मृतक का पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार करवाया गया।
कोविड-१९ टीकाकरण अभियान का जिला स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न

भीलवाड़ा. कोविड-१९ टीकाकरण अभियान के तहत बुधवार को जिला कलक्टर शिवप्रसाद एम नकाते के निर्देशन में सभी चिकित्सक, ब्लॉक सुपरवाइजर एवं स्वास्थ्य कर्मियों को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया।।
आरसीएचओ डॉ. सीपी गोस्वामी ने बताया कि सभी ब्लाक अधिकारियों एवं सेक्टर स्तरीय चिकित्सा अधिकारी वैक्सीन कोल्ड चैन समन्वयक एवं सुपरवाइजर को प्रशिक्षित किया गया। इसके तहत टीकाकरण सत्र आयोजन के लिए माइक्रो प्लानिंग के बारे में जानकारी दी गई। टीकाकरण के बाद किसी भी प्रतिकूल घटना के प्रबंधन के लिए बताया गया। प्रशिक्षण में टीकाकरण सत्र के पहचान समय लाभार्थियों के ऑनलाइन डाटा पंजीकरण एवं टीकाकरण किस प्रकार किया जाना है कोविड-१९ वैक्सीन के संधारण एवं उपयोग की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुस्ताक खान, उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी स्वास्थ्य डॉ. घनश्याम चावला, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव शर्मा, आरसीएचओ डॉ. सीपी गोस्वामी, उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास स्नेहल धायगुडे समेत विश्व स्वास्थ संगठन डॉ. स्वाति मित्तल, जिला वैक्सीन कोल्ड चैन समन्वयक राजेंद्र पारीक उपस्थित थे।

Published on:
17 Dec 2020 01:37 pm
Also Read
View All