भीलवाड़ा

वैक्सीन के बाद डब्ल्यूएचओ की प्रतिनिधी को कोरोना

32 नए कोरोना संक्रमित मिले

less than 1 minute read
Mar 27, 2021
वैक्सीन के बाद डब्ल्यूएचओ की प्रतिनिधी को कोरोना
वैक्सीन के बाद डब्ल्यूएचओ की प्रतिनिधी को कोरोना

भीलवाड़ा।
जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। शुक्रवार को 32 संक्रमित मिले। डिप्टी सीएमएचओ डॉ. घनश्याम चावला ने बताया कि कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। डब्ल्यूएचओ की प्रतिनिधी व एक नर्सिग कर्मचारी भी संक्रमित पाए गए है। इन दोनो के कोरोना वैक्सीन का टीका लगने के बाद संक्रमित आए है।
आरसीएचओ डॉ. संजीव शर्मा ने बताया कि जिले में १०८ केंद्रों पर १०६३५ को पहली और १४१ हेल्थ व फ्रं टलाइन वर्कर्स ने दूसरी डोज लगाई गई। डॉ. शर्मा ने बताया कि पहली डोज लगवाने वालों में 60 वर्ष से अधिक आयु के १०४७६ बुजुर्गों तथा गंभीर बीमारियों से ग्रसित 45 से 60 वर्ष आयु वर्ग के ८० व्यक्तियों ने भी पहली डोज लगवाई। छूटे हुए २० हेल्थ वर्कर्स व ५९ फ्रंट लाइन वर्कर्स ने भी पहली डोज लगवाई। वहीं दूसरी डोज लगवाने वालों में ३३ हेल्थ वर्कर्स व ५९ फ्रंट लाइन वर्कर्स शामिल रहे।
अमरगढ़. कस्बे के चिकित्सालय में 94 वर्ष की आयु की महिला को टीका लगाया गया। क्षेत्र के उप स्वास्थ्य केंद्र टिटोडा जागीर में भी टीकाकरण के लिए शिविर आयोजित किया गया। पूर्व सरपंच गोपाल शर्मा सहित समस्त चिकित्सा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता टीम मौजूद रहे।
बदनोर . करमा का बाडिया गांव में शुक्रवार को एक युवक कोरोना संक्रमित मिला। चिकित्सा विभाग टीम ने संक्रमित के मकान को केंद्र बिंदु मानते हुए आस पास के क्षेत्र को सीज किया। युवक 23 मार्च हरियाणा से आया था। वह किसी के अन्तिम संस्कार में शामिल होने आया था।

Published on:
27 Mar 2021 10:39 am