
भीलवाड़ा।
एकांत व मौन साधना में युवा मनीषी कोमल मुनि ने 9 उपवास करने पर तप की अनुमोदना की गई। दोपहर को शांति भवन में मेवाड़ प्रवर्तक मदनमुनि, तपस्वी कोमल मुनि, साध्वी राजमती व विधाश्री के सान्निध्य में चौबीसी किया। महिला मण्डल अध्यक्ष चंदाकोठारी, प्रमिला सूरिया ने नवकार महामंत्र पाठ कर चौबीसी शुरू की। इस दौरान महिलाओं ने मुनि के गुणगान में गीत व भजन प्रस्तुत किए।
शांति जैन महिला मण्डल की मंत्री सरिता पोखरणा ने बताया, भजनों से मुनि का अभिनन्दन किया। अनुमोदना में महिलाओं ने एक दिन का मौन रहने का संकल्प लिया। शांतिभवन अध्यक्ष अजुर्न लाल दुगड़, मनोहर लाल सूरिया, नवरतनमल बम्ब, प्रदीप चौधरी, रौशन लाल सूर्या, कवरलाल सूरिया आदि सदस्यों ने तपस्वी कोमल मनि को तपस्या करने पर मंगलकानाएं की। आयोजन में 407 महिला सदस्यों ने हिस्सा लिया।
62 वां अधिवेशन आज
संघ सदस्य नवरतनमल सूरिया ने बताया कि रविवार को अखिल भारतीय वीरवाल जैन समाज का 62वां अधिवेशन एवं अहिंसा दीक्षा व्रत धारण समारोह शांतिभवन में सौभाग्य मुनि के सान्निध्य में सुबह 9 बजे से होगा। सुमतिलाल कर्णावट, डॉ अशोक पंगारिया पुना: जयकुमार जैन, आनन्द कोठरी, विकास लोढा, भवंर लाल भण्डारी व पोपटलाल ओस्तवाल मौजूद थे।