भीलवाड़ा

विधवा बदाम को मिला सहारा

बच्चों को पालनहार योजना का त्वरित लाभ
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Sep 2020, 3:01 AM IST
Widow Badam got support in bhilwara
Widow Badam got support in bhilwara

भीलवाड़ा .
संभागीय आयुक्त आरूषि मलिक के आदेश पर जिला कलक्टर शिवप्रसाद एम नकाते के निर्देश में चल रहे विशेष शिविर राजस्व प्रकरणों के निस्तारण के साथ ही वंचितों के लिए वरदान बनकर सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सुवाणा पंचायत समिति क्षेत्र का है। इसमें एक विधवा को पेंशन व उसके बच्चों को पालनहार योजना का त्वरित लाभ प्रदान कर राहत दी गई। उपखंड अधिकारी रिया केजरीवाल ने बताया कि सुवाणा पंचायत समिति क्षेत्र के दांथल गांव निवासी ऊदा नायक की गत 12 अगस्त को आकस्मिक मृत्यु हो जाने से उसकी पत्नी बदाम देवी और तीन बच्चों पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा। ऊदा खेती-मजदूरी कर घर चलाता था लेकिन उसके चले जाने से परिवार की आजीविका का स्त्रोत समाप्त हो गया। आर्थिक स्थिति दयनीय होने से तीनों बच्चों धनराज, दुर्गा व सुशील की पढाई व घर चलाना बदाम के लिए मुश्किल हो गया। उसने बच्चों की पढाई छुडवा दी। मजदूरी में लगा दिया। आंगनवाडी कार्यकर्ता ने जब यह जानकारी पंचायत समिति में दी तो पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी ने घर पर जाकर विधवा पेंशन योजना का फार्म भरवाया तथा बच्चो की शिक्षा के लिए पालनहार योजना की जानकारी दी। आवश्यक दस्तावेज तैयार करवाकर बदाम के आवेदन को ई-मित्र के माध्यम से स्वीकृति के लिए भेजा गया। 17 सितम्बर को बदाम देवी को विधवा पेंशन के तौर 500 की राशि जारी कर दी गई। पेंशन स्वीकृति के साथ ही बदाम देवी के तीनों बच्चों की शिक्षा सुचारु रुप से जारी रखने के लिए पालनहार योजना में आवेदन तैयार करवाया गया।

Published on:
Also Read
View All