भीलवाड़ा

सर्दी अब होने लगी उडऩ छू, चार डिग्री नीचे लुढ़का पारा

दीपोत्सव के अहसास के साथ ही वस्त्रनगरी में गुलाबी सर्दी ने दस्तक दे दी है। मौसम का मिजाज बदलने से दिन का पारा चार डिग्री नीचे तक लुढ़क आया है, जबकि रात का पारा भी चार दिन में तीन डिग्री नीचे आया है।
2 min read
Winter now starts flying, mercury rolled down by four degrees
Winter now starts flying, mercury rolled down by four degrees

भीलवाड़ा। दीपोत्सव के अहसास के साथ ही वस्त्रनगरी में गुलाबी सर्दी ने दस्तक दे दी है। मौसम का मिजाज बदलने से दिन का पारा चार डिग्री नीचे तक लुढ़क आया है, जबकि रात का पारा भी चार दिन में तीन डिग्री नीचे आया है। उत्तर

कोरोना संकट काल से गुजर रहे शहर एवं जिले में गत एक पखवाड़े से मानसून भी रंग दिखा रहा है। इससे कई हिस्सों में हलकी से तेज बारिश भी हुई है। इसका असर वातावरण में नजर आया है। अधिकांश घरों में एसी व कूलर बंद हो गए है। जबकि पंखों की गति भी कम हो गई है। शाम साढ़े पांच बजे तक सांझ ढलने लगी है, जबकि सूर्य देव के दर्शन भी अधिकांशत करीब आठ बजे बाद ही हो रहे है।

ऊनी बाजार दीपावली बाद चमकेगा

हल्की सर्दी का अहसास होने के बावजूद बाजार में गरम कपड़ों की खरीद में गर्मी नहीं आई है। इसके पीछे कोराना संकट काल व्यापारी मान रहे है, रेडीमेड कारमेंट व्यवासायी अशोक नागवानी का कहना है गत आठ माह से व्यापार प्रभावित है। दिवाली के अहसास से बाजार में थोड़ी गरमी आई है, उम्मीद है कि दिवाली की खरीद के बाद गरम व ऊनी वस्त्र के कारोबार में भी चमक आएगी। दूसरी तरफ कोरोना संकट के कारण भूपाल क्लब में लगने वाले तिब्बती बाजार को प्रशासन ने अनुमति नहीं दी है।

यूं हो रहा ऊंचे-नीचे तापमान

तापमान केन्द्र के आंकड़े बताते है कि शुक्रवार शाम साढ़े पांच बजे समाप्त चौबीस घंटे में अधिकतम तापमान ३१.४ डिग्री सेल्सियश दर्ज किया गया , जबकि न्यूनतम तापमान १२ डिग्री रहा। जो कि २५ अक्टूबर के तापमान की तुलना में अधिकतम में चार डिग्री व न्यूनतम में ३.३० डिग्री नीचे आया है
..................................................

दिनांक अधिकतम न्यूनतम

३० अक्टूबर ३१.४ १२.०

२९ अक्टूबर ३१.२ १२.३

२८ अक्टूबर ३२.० ११.७

२७ अक्टूबर ३१.९ १२.९

२६ अक्टूबर ३३.६ १५.८

२५ अक्टूबर ३५.८ १५.५

२४ अक्टूबर ३५.२ १५.४

२३ अक्टूबर ३५.० १५.२

Updated on:
31 Oct 2020 10:50 am
Published on:
31 Oct 2020 10:50 am
Also Read
View All
भीलवाड़ा को मिली पहली महिला महापौर, BJP की जसवंत कंवर निर्विरोध निर्वाचित; संतोष कंवर ने पर्चा लिया वापस

कौन हैं भीलवाड़ा की मेयर प्रत्याशी जसवंत कंवर? बीजेपी से भरा पर्चा, कांग्रेस का कोई उम्मीदवार नहीं

भीलवाड़ा: मोहन भागवत और राष्ट्रसंत पुलक सागर के बीच सनातन रक्षा, गोसेवा और डेमोग्राफी पर चर्चा

भीलवाड़ा निकाय चुनाव रिजल्ट: BJP प्रत्याशी की 2 हजार से ज्यादा वोटों से सबसे बड़ी जीत, 6 वोट से निर्दलीय जीती; देखें लिस्ट

जयपुर से 50 KM दूर BJP की ‘शाही बाड़ेबंदी’: कोई स्विमिंग में मस्त, तो कोई भक्ति में लीन; नाप-तोलकर बात कर रहे प्रत्याशी