भीलवाड़ा

करंट बना काल, कपड़े सुखाते चपेट में आई महिला, बकरी बचाते जान गंवा बैठी बालिका

पीहर में डिलीवरी कराने आई महिला की मंगलवार को छत पर कपड़े सुखाते समय करंट लगने से मौत हो गई
2 min read
Woman died from current in bhuilwara
Woman died from current in bhuilwara

सवाईपुर।

पीहर में डिलीवरी कराने आई महिला की मंगलवार को छत पर कपड़े सुखाते समय करंट लगने से मौत हो गई। उसने 21 दिन पहले ही बालक को जन्म दिया था। पीहर व ससुराल में शोक छा गया। दो बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया। जानकारी के अनुसार सवाईपुर के जमना दरोगा की पुत्री सुगना (23) सुबह कपड़े सुखाने छत पर गई। वह तार छूने से करंट की चपेट में आ गई।

चीख सुनकर परिजन छत पर दौड़े। उसे लकड़ी से तार से अलग कर सवाईपुर अस्पताल ले गएा। वहां से जिला मुख्यालय रैफर किया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सुगना का ससुराल बिजौलियां के खेराड़ी में है। मौत का पता चलते ही पीहर व ससुराल में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण घर के बाहर जमा हो गया। उसका शव खेराड़ी स्थित ससुराल ले जाया गया। वहां उसका अंतिम संस्कार किया गया।

आसींद. पुरानी परासोली गांव में मंगलवार को 11 हजार केवी के विद्युत पोल में करंट आने से बालिका की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रूपालाल बलाई की दस वर्षीय बेटी नौरती खारी नदी के पास बकरियां चरा रही थी कि एक बकरी पोल के पास गई, जिसमें करंट आ रहा था। बकरी इसकी चपेट में आ गई तो नौरती उसे बचाने दौड़ी। इससे दोनों की करंट से मौत हो गई। पता लगने पर ग्रामीण जमा हो गए। आसींद पुलिस व बदनोर से विद्युत निगमकर्मी भी आए। लाइन बंद करा बालिका के शव को आसींद मोर्चरी पहुंचाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर बालिका का शव परिजनों के सुपुर्द किया।

Published on:
27 Jun 2018 01:22 pm